रिलीज हुआ 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर, चार पत्नियों के चक्कर में उलझे कपिल शर्मा
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Out : कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए देखते हैं इसमें क्या खास है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'किस किसको प्यार करूं 2' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा गलतफहमी के चलते तीन शादियां कर लेते हैं। इसके बाद वह तीनों पत्नियों की डिमांड पूरी करते-करते परेशान हो जाते हैं। तीनों पत्नियों के घर वाले कपिल शर्मा को अपना दामाद समझते हैं और उन पर अपना हक जमाते हैं। इसके बाद एक पुलिस वाला कपिल शर्मा से मिलता है। पुलिस वाला कपिल से कहता है कि वह उस इंसान की तलाश में हैं, जिसने तीन शादियां की हैं और अब चौथी करना चाहता है।
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'चार पत्नियां। इसे घर पर करने की कोशिश न करें। यह स्टंट हमारे एक्सपर्ट ने किया है। किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है।'
'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर दर्शकों को अच्छा लगा है। ट्रेलर में असरानी की झलक दिखी है। उन्होंने इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'असरानी सर।' एक और यूजर ने लिखा है 'असरानी को देखकर अच्छा लगा।' एक और यूजर ने लिखा है 'ट्रेलर बहुत अच्छा है। फिल्म का इंतजार है।'
फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' के ट्रेलर रिलीज से पहले एक इवेंट हुआ। इस इवेंट में कपिल शर्मा के साथ फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची।