फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kanu Behl Claims Multiplex Chain Denies To Give More Shows To His Movie Agra Manoj Bajpayee Support Him

बड़ी फिल्मों के आगे ‘आगरा’ को शो न मिलने पर मेकर्स ने जताई नाराजगी, मनोज बाजपेयी ने किया समर्थन

Fri, 14 Nov 2025 10:06 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 14 Nov 2025 10:06 AM IST
सार

Manoj Bajpayee Supports Kanu Behl: फिल्म फेस्टिवल्स में सराही जाने वाली कनु बहल की फिल्म ‘आगरा’ को मल्टिप्लेक्स चेन में शो नहीं मिल रहे हैं। इसको लेकर अब मेकर्स ने नाराजगी जताई है और कथित बड़ी फिल्मों को दोषी ठहराया है।

विज्ञापन
Kanu Behl Claims Multiplex Chain Denies To Give More Shows To His Movie Agra Manoj Bajpayee Support Him
आगरा फिल्म और मनोज बाजपेयी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हर शुक्रवार की तरह इस बार भी कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों में एक नाम कनु बहल की फिल्म ‘आगरा’ का भी शामिल है। साल 2023 में कान फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई इस फिल्म को काफी सराहना भी मिली थी। अब 14 नवंबर को यह फिल्म भारत में रिलीज हुई है। यह एक स्वतंत्र फिल्ममेकर की फिल्म है, नतीजा फिल्म का उतना शोर-शराबा नहीं है। लेकिन अब फिल्म के निर्देशक कनु बहल ने ‘आगरा’ को पर्याप्त स्क्रीन न मिलने की बात कहते हुए बड़ी मल्टीप्लेक्स सिनेमा चेन्स पर तंज कसा है। इसके पीछे उन्होंने कथित बड़ी फिल्मों को कारण बताया है। अब दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने कनु की इन बातों का समर्थन किया है।

विज्ञापन

कनु बहल ने ट्वीट कर जताई नाराजगी
निर्माता कनु बहल ने फिल्म ‘आगरा’ की रिलीज को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कनु ने ‘आगरा’ पर अपडेट देते हुए लिखा, ‘हमें तथाकथित 'बड़ी ब्लॉकबस्टर' फिल्मों और छोटी फिल्मों के मल्टीप्लेक्स चेन प्रोग्रामिंग में फिट न होने के कारण शो देने से मना किया जा रहा है। अब यह आप दर्शकों पर निर्भर है। बोलिए और चेन को टैग कीजिए। कहिए कि आप फिल्म देखना चाहते हैं।’ अपने इस ट्वीट में कनु ने किसी फिल्म का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उनका इशारा उन कथित बड़े स्टार्स और बड़े बजट वाली कमर्शियल फिल्मों की ओर ही है। इस हफ्ते भी रिलीज हुई फिल्मों में अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इसी तरह की बड़े बजट और बड़ी स्टार वाली फिल्म है।

विज्ञापन

 

 

मनोज बाजपेयी ने किया समर्थन
कनु बहल की इन बातों का मनोज बाजपेयी ने समर्थ किया है। मनोज बाजपेयी ने कनु बहल के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए एक्स पर लिखा, ‘इस लड़ाई को लड़ते हुए बहुत समय हो गया है। इंडी निर्माताओं और उनकी कला को अक्सर व्यापक सिनेमा जगत में नजरअंदाज कर दिया जाता है। लगे रहो, कानू तुम्हारा प्रयास सचमुच मायने रखता है। सभी को आगे आकर छोटे और सार्थक सिनेमा का समर्थन करना चाहिए और अपने सिनेमाघरों से इन फिल्मों को उचित मौका देने का अनुरोध करना चाहिए।’


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed