{"_id":"68e1d8f6a84ef98efe023bb4","slug":"kantara-chapter-1-vs-sunny-sanskari-ki-tulsi-kumari-box-office-collection-on-satarday-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 'सनी संस्कारी...' से सात गुना ज्यादा कमा चुकी है 'कांतारा 2', जानें बाकी फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: 'सनी संस्कारी...' से सात गुना ज्यादा कमा चुकी है 'कांतारा 2', जानें बाकी फिल्मों का हाल
Sun, 05 Oct 2025 08:03 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 05 Oct 2025 08:03 AM IST
सार
Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में इन दिनों 'कांतारा चैप्टर 1' धमाल मचा रही है। इसके आगे बाकी फिल्में पानी भर रही हैं। आइए जानते हैं शनिवार को सभी फिल्मों का कलेक्शन कैसा रहा?
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ और बॉलीवुड फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के अलावा कई फिल्में चल रही हैं। ‘कांतारा चैप्टर 1’ अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ कमाई के मामले में कमजोर है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा बाकी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : x
कांतारा चैप्टर 1
ऋषभ शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने ओपनिंग डे पर 61.85 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 43.65 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन फिल्म ने 55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 162.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। दर्शकों को फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। यह फिल्म 'कांतारा' का दूसरा पार्ट है।
कांतारा चैप्टर 1 ने तोड़े कई रिकॉर्ड
शुक्रवार तक, 'कंतारा चैप्टर 1' साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन चुकी थी। इसने सु फ्रॉम सो (92 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी रखी और सलमान खान की 'सिकंदर' (110 करोड़ रुपये) और राम चरण की 'गेम चेंजर' (131 करोड़ रुपये) जैसी हालिया बड़ी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही, 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते हुए यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी कन्नड़ फिल्म बन गई।
फिल्म का रिव्यू पढ़ें: Kantara Chapter 1 Movie Review: ऋषभ शेट्टी ने जीता दिल, एक्शन सीन दमदार; बीच में भटके पर क्लाइमैक्स ने संभाला

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
- फोटो : एक्स
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
दो अक्तूबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोला। दूसरे दिन फिल्म की कमाई 5.5 करोड़ रुपये रही। शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह से फिल्म ने अब तक 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के आगे काफी कमजोर रही है। इसमें जान्हवी कपूर और वरुण धवन लीड रोल में हैं।

दे कॉल हिम ओजी
- फोटो : एक्स
दे कॉल हिम ओजी
अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ का कलेक्शन अब घटने लगा है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर फर्क पड़ा है। पहले दिन फिल्म ने 63.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 169.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। शुक्रवार और शनिवार को फिल्म की कमाई 4.75 करोड़ और 5 करोड़ रुपये रही। इस तरह से फिल्म ने अब तक 179.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

‘जॉली एलएलबी 3’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
जॉली एलएलबी 3
अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की अदाकारी से सजी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने 16वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 105.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट आई है।