फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara Chapter 1 Trailer Reaction Fans Loved Rishab Shetty Starrer Movie Glimpse Excited To Watch The Film

Kantara 2 Trailer Reaction: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर देखकर फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन, बोले- यह फिल्म नहीं…

Mon, 22 Sep 2025 03:15 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 22 Sep 2025 03:15 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Trailer Twitter Reaction: ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानिए ट्रेलर देखने के बाद एक्स पर यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन?

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Trailer Reaction Fans Loved Rishab Shetty Starrer Movie Glimpse Excited To Watch The Film
कांतारा चैप्टर 1 ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

ऋषभ शेट्टी की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर के सामने आने के बाद फैंस का उत्साह फिल्म को लेकर और भी बढ़ गया है। यही वजह है कि ट्रेलर सामने आने के बाद अब फैंस के रिएक्शन भी आना शुरू हो गए हैं। जानते हैं एक्स पर यूजर्स ने ट्रेलर देखने के बाद क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

फैंस को पसंद आया ट्रेलर
‘कांतारा चैप्टर 1’ के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ट्रेलर सामने आते ही फैंस फिल्म देखने के लिए उत्साहित हो गए हैं। अधिकांश यूजर्स ने एक्स पर ट्रेलर की तारीफ की है। एक यूजर ने कहा, ‘कांतारा में सिर्फ अंत के 10 मिनट जबरदस्त थे। लेकिन कांतारा चैप्टर 1 तो पूरी फिल्म ही टॉप क्लास नजर आ रही है।’ वहीं एक यूजर का कहना है कि ट्रेलर के कुछ सीन सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि एक प्रार्थना के समान हैं।

विज्ञापन

 



यह खबर भी पढ़ेंः Kantara Chapter 1 Trailer: 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर रिलीज, राजा और प्रजा में होगा युद्ध; दमदार हैं कई सीन
 
 

यह खबर भी पढ़ेंः Hrithik Roshan: ‘कांतारा 2’ के ट्रेलर में दिखे ऋतिक? एक्टर ने शेयर किया फिल्म का ट्रेलर, फैंस ने किए गजब सवाल

 

रोंगटे खड़े कर देने वाला है ट्रेलर
कांतारा के ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक फैंस का कहना है कि ये सिर्फ एक सिनेमा नहीं बल्कि आपकी रूह कंपा देने वाला और रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। वहीं कुछ एक यूजर ने फिल्म के बढ़े बजट पर ऋषभ शेट्टी की उम्मीदों का जिक्र करते हुए कहा फिल्म देखने के लिए इंतजार नहीं हो रहा। एक यूजर ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ करते हुए इसे पहली फिल्म से ज्यादा बड़ा और बेहतर बताया है।


 


 
 

 

विजुअल्स और वीएफएक्स की हो रही तारीफ
एक यूजर का कहना है कि मेकर्स ने जानबूझकर ट्रेलर को कमजोर रखा है ताकि असली जादू सिर्फ सिनेमाघरों में ही महसूस किया जा सके। इसमें ढेरों अनदेखे और पहले कभी न देखे गए दृश्य और बीजीएम हमारे लिए इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्रेलर में ब्रह्मराक्षस का जिक्र किए जाने पर कहानी को लेकर सवाल उठाया है। कई यूजर्स को ट्रेलर के कुछ एक वीजुअल्स और वीएफएक्स काफी पसंद आ रहे हैं।
 


 
 
 
 
 

 

2 अक्तूबर को रिलीज होगी फिल्म
ऋषभ शेट्टी स्टारर और निर्देशित ‘कांतारा चैप्टर 1’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के हिंदी ट्रेलर को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed