फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara Chapter 1 Surpasses Salman Khan Sikander And Ramcharan Game Changer In Box Office Collection

Kantara Chapter 1: कांतारा चैप्टर 1 का धमाका, 150 करोड़ क्लब में शामिल; ‘सिकंदर’ और ‘गेम चेंजर’ को पीछे छोड़ा

Sun, 05 Oct 2025 11:41 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 05 Oct 2025 11:41 AM IST
सार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ऋषभ शेट्टी की साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने तीन में बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है। फिल्म ने सलमान खान की ‘सिकंदर’ और राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ के कलेक्शन को ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 Surpasses Salman Khan Sikander And Ramcharan Game Changer In Box Office Collection
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ तीन दिन में 150 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कर ली है।  सैकनिल्क के तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 162.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। चौथे दिन भी यह फिल्म बड़ा कलेक्शन करेगी, ऐसी उम्मीद है। साथ ही इस फिल्म ने अब तक कई बड़ी फिल्मों को कलेक्शन के मामले में पीछे भी छोड़ दिया है।  

विज्ञापन


‘सिकंदर’ और ‘गेम चेंजर’ के लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकली 
‘कांतारा चैप्टर 1’ ने कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इसमें सलमान खान की 'सिकंदर' शामिल है। फिल्म ‘सिकंदर’ ने कुल 110 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' का कुल कलेक्शन भी 131 करोड़ रुपये रहा है। साथ ही हालिया रिलीज साउथ इंडियन फिल्म ‘सु फ्रॉम सो’ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पार कर दिया है। इस फिल्म ने कुल 92 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

विज्ञापन

150 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली चौथी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1'
शुक्रवार तक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन चुकी थी। साथ ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली चौथी कन्नड़ फिल्म भी बन गई। कन्नड़ भाषी दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। साथ ही हिंदी पट्टी में भी यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है।  

Kantara Chapter 1 Surpasses Salman Khan Sikander And Ramcharan Game Changer In Box Office Collection
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई की रफ्तार जारी
फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की कमाई की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 61.85 करोड़ रुपये कमाए। वहीं दूसरे दिन 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन  55 करोड़ रुपये बटोरे हैं। कुल कमाई भी अब तक 162.85 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म वर्ल्डवाइड भी 225 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है, ऐसा मेकर्स का दावा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed