फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kantara chapter 1 hindi version crosses 100 crore mark south films record list

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने हिंदी में भी कमाए 100 करोड़, साउथ की यह फिल्में भी कर चुकीं ऐसा ही कमाल

Thu, 09 Oct 2025 04:10 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 09 Oct 2025 04:10 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। फिल्म ने हिंदी वर्जन ने भी अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन
kantara chapter 1 hindi version crosses 100 crore mark south films record list
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ सिनेमा का जलवा एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गया है। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने इतिहास रच दिया है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने न सिर्फ 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, बल्कि यह उपलब्धि हासिल करने वाली साउथ की केवल 12वीं फिल्म बन गई है।
विज्ञापन


हिंदी में भी 100 करोड़ पार हुई फिल्म 
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बुधवार को लगभग 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल हिंदी कलेक्शन 102 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म का हिंदी वर्जन अन्य भाषाओं की तुलना में सबसे तेजी से 100 करोड़ क्लब में शामिल हुआ। कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम संस्करणों को जोड़ें तो फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 316 करोड़ रुपये हो चुका है। यह साबित करता है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ सिर्फ एक रीजनल फिल्म नहीं, बल्कि एक पैन इंडिया फिनॉमिना बन चुकी है।
विज्ञापन

 

kantara chapter 1 hindi version crosses 100 crore mark south films record list
फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी कब्जा
‘कांतारा चैप्टर 1’ का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मंगलवार तक इसका ग्लोबल कलेक्शन 427 करोड़ रुपये था, जो बुधवार को बढ़कर 450 करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
इस रफ्तार से चलते हुए फिल्म गुरुवार या शुक्रवार तक 500 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड का आंकड़ा पार कर सकती है- जो ऋषभ शेट्टी और पूरी टीम के लिए एक नई मील का पत्थर साबित होगा।

यह खबर भी पढ़ें: जहां बर्तन धोते हैं प्रतिभागी, वहां मेकर्स करते हैं ये काम; यहां देखें बिग बाॅस के घर के अंदर के राज

साउथ की वो 12 फिल्में जिनके हिंदी वर्जन ने मचाया धमाल

1. बाहुबली: द बिगिनिंग (2015)
एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 118.7 करोड़ रुपये की कमाई की थी। प्रभास, राणा दग्गुबती और तमन्ना भाटिया के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था।

2. पुष्पा: द राइज (2021)
अल्लू अर्जुन की इस फिल्म ने हिंदी में 108.26 करोड़ रुपये की कमाई की। यह फिल्म आम जनता के बीच एक ट्रेंड बन गई थी — “झुकेगा नहीं।”

3. साहो (2019)
प्रभास और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 142.95 करोड़ रुपये लेकर आई थी।

4. सलार पार्ट 1: सीजफायर (2023)
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने 153.84 करोड़ रुपये कमाए।

हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली साउथ की फिल्में- 
 
फिल्म  कमाई (करोड़)
बाहुबली: द बिगिनिंग 118.7
पुष्पा: द राइज 108.26
साहो 142.95
 सलार पार्ट 1: सीजफायर  153.84
 महावतार नरसिम्हा 182.83
2.0 189.55
आरआरआर  274.31
कल्कि 2898 AD  294.25
केजीएफ चैप्टर 2 434.70
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन 510.99
पुष्पा 2: द रूल 830.10


5. महावतार नरसिम्हा (2025)
अश्विन कुमार द्वारा निर्देशित इस डिवोशनल एक्शन फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 182.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

6. 2.0 (2018)
रजनीकांत और अक्षय कुमार की यह तमिल फिल्म हिंदी में 189.55 करोड़ रुपये तक पहुंची।

7. आरआरआर (2022)
राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म हिंदी में 274.31 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बना गई।

8. कल्कि 2898 AD (2024)
प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन की यह महा फिल्म हिंदी में 294.25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई।

9. केजीएफ चैप्टर 2 (2022)
यश स्टारर इस फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 434.70 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक कमाई की।

10. बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017)
यह फिल्म हिंदी में 510.99 करोड़ रुपये के साथ अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर रही है।

11. पुष्पा 2: द रूल (2025)
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की यह फिल्म हिंदी में 830.10 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा छू चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed