{"_id":"68dbc080768c97977b03b613","slug":"kantara-chapter-1-advance-booking-report-first-day-all-india-collection-update-rishab-shetty-2025-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kantara Chapter 1 Advance Booking: जबरदस्त ओपनिंग की ओर अग्रसर 'कांतारा चैप्टर 1', जानें एडवांस बुकिंग का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kantara Chapter 1 Advance Booking: जबरदस्त ओपनिंग की ओर अग्रसर 'कांतारा चैप्टर 1', जानें एडवांस बुकिंग का हाल
Tue, 30 Sep 2025 05:10 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Tue, 30 Sep 2025 05:10 PM IST
सार
Kantara Chapter 1 Advance Booking Day 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के लिए तैयार है। ऐसे में फिल्म के शुरुआती एडवांस बुकिंग के आंकड़े क्या कहते हैं, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
कांतारा चैप्टर 1
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दर्शकों के बीच कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोलने वाला है। ऋषभ शेट्टी की बहुचर्चित फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन रिलीज से पहले ही इसके एडवांस बुकिंग के आंकड़े काफी प्रभावित कर रहे हैं।
शुरुआती बुकिंग का हाल
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन की एडवांस बुकिंग से करीब 6.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कर लिया है। यह आंकड़ा लगभग 2 लाख 7 हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री से हासिल हुआ है। शुरुआती रुझान यह साफ कर रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज करने वाली है।
किस भाषा में कितनी कमाई?
कन्नड़ रीजन में फिल्म का क्रेज सबसे ज्यादा है। यहां अब तक 1.51 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिनसे करीब 5.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां लगभग 30,911 टिकट बिके हैं और कलेक्शन करीब 93.52 लाख रुपये रहा। तेलुगु रीजन में करीब 2,679 टिकट बिके, जिससे 5.44 लाख रुपये की आमदनी हुई। तमिलनाडु से लगभग 3,826 टिकट के जरिए 6.36 लाख रुपये का ग्रॉस दर्ज किया गया। वहीं, मलयालम बेल्ट ने 18,020 टिकटों से 32.28 लाख रुपये का कलेक्शन जोड़ा है। ऑल इंडिया आंकड़े की बात करें तो फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर अब तक 6.83 करोड़ का आंकड़ा दर्ज कर लिया है। पूरे भारत में अब तक 2,07,038 टिकट बिके हैं।
विज्ञापन
आंकड़ों की एक झलक
बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी टक्कर
इस फिल्म की रिलीज और भी रोचक इसलिए होगी क्योंकि इसे वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से टक्कर मिलेगी। दोनों ही फिल्में 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों का रुख किस तरफ ज्यादा रहता है।
.यह खबर भी पढ़ें: SSKTK: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' से कम किए गए किसिंग सीन, इस शब्द को म्यूट के बाद मिली रिलीज की मंजूरी
स्टारकास्ट और कहानी
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 में आई सुपरहिट फिल्म 'कांतारा' का प्रीक्वल है। इसमें ऋषभ शेट्टी एक बार फिर मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ गुलशन देवैया, रुक्मिणी वसंत, जयराम और प्रमोद शेट्टी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फैंस का कहना है कि यह फिल्म कहानी और विजुअल्स के मामले में पिछले पार्ट से भी बड़ी साबित हो सकती है।

| भाषा | ग्रॉस कलेक्शन (रुपये) | टिकट संख्या |
| कन्नड़ | 5,45,28,751 | 1,51,602 |
| हिंदी | 93,52,718 | 30,911 |
| तेलुगु | 5,44,111 | 2,679 |
| तमिल | 6,36,446 | 3,826 |
| मलयालम | 32,28,953 | 18,020 |