फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannappa Actress madhoo rejected film with amitabh bachchan and shares reason about this

Amitabh Bachchan: अमिताभ के साथ इस एक्ट्रेस ने ठुकराई थी फिल्म, बोलीं- ‘फिर अभिनय से पूरी तरह दूर हो गई’

Tue, 01 Jul 2025 01:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 01 Jul 2025 01:28 PM IST
सार

Madhoo Rejected Film with Amitabh Bachchan: हाल ही में 'कन्नप्पा' फिल्म से चर्चित एक्ट्रेस मधु ने बॉलीवुड फिल्मों से साउथ की तरफ रुख करने को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Kannappa Actress madhoo rejected film with amitabh bachchan and shares reason about this
अमिताभ बच्चन ने हादसे के 24 घंटे बाद प्रतिक्रिया दी। - फोटो : X

विस्तार

अभिनेत्री मधु ने बॉलीवुड छोड़कर साउथ इंडस्ट्री में जाने के पीछे की वजह बताई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक समय वह निराश हो गई थीं। एक समय तो ऐसा आया कि उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ऑफर हुई और उन्होंने उसे ठुकरा दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन

बॉलीवुड से निराश हो गई थीं मधु
अभिनेत्री मधु हाल ही में लेहरें रेट्रो के साथ एक बातचीत में शामिल हुईं। वहां उन्होंने बताया, ‘मुझे लगा कि मैं अच्छा काम नहीं कर रही हूं और मैं अब अपने काम को लेकर उत्साहित नहीं थी। साउथ इंडस्ट्री में प्रामाणिक, यथार्थवादी निर्देशकों के साथ काम करने के बाद, उन निर्देशकों के साथ काम करना अजीब लगा, जो एक बोर्ड लगाते थे और दिखाते थे कि हम कहीं और हैं और फिल्मों में धोखा देते हैं। एक कलाकार के रूप में, मैं सेट पर जाने से दुखी हो गई। जिस चीज की मुझे एक बार सबसे ज्यादा चाहत थी कि फिल्म सेट पर होना, वहीं चीज मुझे परेशान करने लगी।’

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Samantha Ruth Prabhu: तलाक के चार साल बाद फिर प्यार में सामंथा, इस डायरेक्टर संग रिश्ते को करेंगी ऑफिशियल ?

विज्ञापन
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन के साथ क्यों ठुकराई फिल्म?
आगे बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि जब उन्हें एहसास हुआ कि वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती, तो उन्होंने शादी कर ली और अभिनय से दूर हो गई। उन्होंने कहा, ‘एक बार मैं लालच में आ गई थी, मुझे अमिताभ बच्चन के साथ एक बड़ी फिल्म मिली थी। बाद में जो सौंदर्या को मिल गई। मेरी शादी की तारीख तय हो गई थी और मैंने अपने सचिव से कहा कि मैं यह फिल्म नहीं करना चाहती। उन्होंने मुझे पुनर्विचार करने के लिए कहा, लेकिन मैं अडिग थी।’ हालांकि, आपको बताते चलें कि उन्होंने 'सूर्यवंशम' फिल्म के दौरान का किस्सा शेयर किया है, जिसमें बिग बी के साथ सौंदर्या मुख्य भूमिका में थीं। 


मधु का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री के करियर की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में साल 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। वहीं इस समय अभिनेत्री विष्णु मांचू की एक्शन-ड्रामा फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आ रही हैं। इसमें मोहनलाल, अक्षय कुमार, प्रभास और काजल अग्रवाल भी नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed