फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Samantha Ruth Prabhu May Confirm Her Relationship With Director Raj Nidimoru In Late This Year

Samantha Ruth Prabhu: तलाक के चार साल बाद फिर प्यार में सामंथा, इस डायरेक्टर संग रिश्ते को करेंगी ऑफिशियल ?

Tue, 01 Jul 2025 12:38 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 01 Jul 2025 12:38 PM IST
सार

Samantha Relationship With Raj: सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु इन दिनों बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल बने हुए हैं। हालांकि, दोनों की ओर से अब तक रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया गया है। लेकिन अब ऐसी चर्चाएं हैं कि सामंथा जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक कर सकती हैं।

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu May Confirm Her Relationship With Director Raj Nidimoru In Late This Year
राज निदिमोरु और सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम-@samantharuthprabhuoffl

विस्तार

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। पिछले काफी वक्त से एक्ट्रेस का नाम ‘द फैमिली मैन’ फेम डायरेक्टर राज निदिमोरु के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक-दूसरे के प्यार में हैं और अक्सर दोनों की एकसाथ तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर और भी पुष्टि होती है। हालांकि, राज की एक शादी हो चुकी है। फिलहाल अब उनके फैंस को इंतजार है कि सामंथा कब अपने रिश्ते को ऑफिशियल करती हैं।

विज्ञापन

जल्द ही ऑफिशियल कर सकती हैं अपना रिश्ता
नागा चैतन्य से तलाक के बाद अब सामंथा पूरी तरह से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं। राज निदिमोरु के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें अब अक्सर ही बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनती रहती हैं। बीते दिनों सामंथा की तस्वीर भी काफी चर्चा में रही थी जिसमें वो राज के काफी करीब दिख रही थीं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद खबरें ये भी आई थीं कि सामंथा राज के साथ लिवइन में रहने वाली हैं। लेकिन बाद में सामंथा की टीम ने इन खबरों को खारिज किया था। लेकिन अक्सर सामंथा और राज एकसाथ नजर आते हैं। जिससे दोनों के अफेयर के अफेयर की चर्चाएं अब लगभग पक्की हो चुकी हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि इस साल के अंत तक सामंथा अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं। दोनों जल्द ही अपने इस रिश्ते को एक नाम भी दे सकते हैं।

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu May Confirm Her Relationship With Director Raj Nidimoru In Late This Year
नागा चैतन्य और सामंथा - फोटो : सोशल मीडिया

राज के तलाक को लेकर नहीं है कंफर्म जानकारी
राज निदिमोरु की बात करें तो वो ‘द फैमिली मैन’ और ‘गुलाब एंड गन्स’ वाले राज और डीके की जोड़ी वाले राज हैं। राज निदिमोरू एक शादी कर चुके हैं। उन्होंने 2015 में श्यामली डे से शादी की थी। लेकिन शादी के सात साल बाद 2022 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। हालांकि, दोनों के तलाक को लेकर कोई कंफर्म जानकारी नहीं है। क्योंकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि राज और श्यामली डे का तलाक हो चुका है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में उनके तलाक को लेकर कोई कंफर्म न्यूज नहीं है। राज एक मशहूर निर्देशक और लेखक हैं। 

2021 में हुआ सामंथा और नागा का तलाक
सामंथा रुथ प्रभु ने भी साल 2017 में एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी। लेकिन चार साल बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए और सामंथा और नागा का तलाक हो गया। 2021 में तलाक होने के अब चार साल बाद सामंथा अपने अगले रिलेशनशिप को नाम देने और ऑफिशिलय करने की सोच रही हैं। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि कब सामंथा अपने रिश्ते को ऑफिशियल करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed