Dil Bechara: सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को चार साल पूरे, संजना ने पोस्ट साझा कर मनाया जश्न
संजना सांघी और सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा को चार साल पूरे हो गए हैं। संजना ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है।
विस्तार
दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार साल पूरे हो चुके हैं। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी नजर आई थीं। इस फिल्म की रिलीज को चार साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर संजना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में भावुक होते हुए सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है।
दिल बेचारा को चार साल पूरे
संजना सांघी ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा कर भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। एक तस्वीर उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ साझा की। वहरीं दूसरी तस्वीर में उनका परिचय दिया जा रहा है। तस्वीरें साझा कर अभिनेत्री ने लिखा, 'सबसे खास दिन को चार साल हो गए। मेरे लिए अब तक के अविश्वसनीय सफर को और खुद को पुरानी यादों में डुबोने का दिन। दिल बेचारा और किजी बसु को आप सभी ने हमेशा जो असीम प्यार दिया है, उसके लिए मैं कभी भी आभारी नहीं हो सकती।'
Tishaa Kumar: तिशा कुमार की प्रार्थना सभा में बिलख-बिलखकर रोते दिखे सोनू निगम, वीडियो देख सबकी आंखें हुईं नम
संजना ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'आप सभी का मनोरंजन करने का यह अवसर पाकर मेरे दिल में जो उत्साह है, उसके लिए मैं कभी भी आभारी नहीं हो सकती। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। बहुत-बहुत धन्यवाद। मिस यू सुश।' फैंस को संजना सांघी का ये पोस्ट बेहद पसंद आया है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'आपका प्रदर्शन अभूतपूर्व है।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों अविश्वसनीय और खूबसूरत जोड़ी हैं। आपने हमारा दिल जीत लिया। आप और सुष सर इस फिल्म में बहुत अद्भुत थे।'
View this post on Instagram
सुशांत की आखिरी फिल्म है दिल बेचारा
दिल बेचारा जॉन ग्रीन के उपन्यास द फॉल्ट इन आवर स्टार्स पर आधारित है। मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित इस रोमांटिक फिल्म में संजना ने किजी बसु की भूमिका निभाई थी। कोरोना महामारी के कारण फिल्म को 2020 में सीधे ओटीटी पर रिलीज किया गया था। यह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म भी थी।
Ten Olympics Movies: ओलंपिक पर आधारित हैं ये दस बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में-सीरीज, दर्शक आज भी देखना करते हैं पसंद