फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut slammed Naseeruddin Shah for his previous remark on A-list celebrities

Kangana Ranaut: कंगना ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोमड़ी; पुराने बयान पर भड़कीं, देशप्रेम पर भी उठाए सवाल

Tue, 11 Aug 2026 06:41 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Aug 2026 06:41 PM IST
सार

Kangana Ranaut On Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने बीतें दिनाें सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान एक बयान दिया था। इस बयान पर तब खूब बवाल हुआ था। अब उनके इसी बयान पर कंगना रनौत ने भी अभिनेता की जमकर आलोचना की है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut slammed Naseeruddin Shah for his previous remark on A-list celebrities
नसीरुद्दीन शाह पर भड़कीं कंगना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी सांसद कंगना रनौत ने अब नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्गज अभिनेता के छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान दिए गए पुराने बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इसके साथ ही उन्होंने शाह की देशभक्ति पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन


नसीरुद्दीन के बयान पर क्या बोलीं कंगना?
कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह के पूर्व बयान पर एक्टर की जमकर अलोचना की। उन्होंने शाह के भारत के प्रति प्रेम और निष्ठा पर भी प्रतिक्रिया दी। पढ़िए क्या बोलीं कंगना?

विज्ञापन
  • मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं उसकी रखवाली करती हूं।
  • सच तो ये है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है।
  • नसीर साहब खाते तो इस देश की हैं लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं।
  • मुझे गर्व है कि मैं उसी घर की रक्षा करती हूं जहां से मुझे खाना मिलता है।
  • नसीर साहब इस जमीन से खाते हैं और पड़ोसियों की रक्षा करते हैं।
  • मैं नसीरुद्दीन जी की तरह लोमड़ी बनने के बजाय कुत्ता बनना ज्यादा पसंद करूंगी।

Kangana Ranaut slammed Naseeruddin Shah for his previous remark on A-list celebrities
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम- @kanganaranaut

छात्र विरोध प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन ने क्या कहा था? 
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौराम एक्टर नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर्स पर निशाना साधते हुए कहा था, 'वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा। एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे। तो जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते।'

विज्ञापन

Kangana Ranaut slammed Naseeruddin Shah for his previous remark on A-list celebrities
कंगना रनौत, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना के हालिया विवाद
बीते कुछ दिनों से कंगना का नाम खूब चर्चा में है। पहले तो वह जेन जी को लेकर दी अपनी टिप्पणी को लेकर चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई ऐसे अभिनेताओं को भी घेरा जो इस प्रोटेस्ट के हित में थे।
  • जेन जी को बुलाया गटर छाप: जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे वीडियाे वायरल हुए थे जिसमें कुछ युवा अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने जेन-जी और प्रदर्शनकारियों को 'गटर छाप' और 'जेनरेशन गटर' तक कह दिया था। इस बयान पर भारी बवाल हुआ था।
  • इंडस्ट्री के कलाकारों को घेरा: इसके बाद कंगना ने जेन-जी और सीजेपी प्रोटेस्ट का समर्थन करने वाले सोनाक्षी सिन्हा और सोनू सूद सहित कई लोगों की आलोचना की थी।
  • ऋतिक पर फिर दिया बयान: इसी बीच सोशल मीडिया पर चल रहे एक ट्रेंड पर ऋतिक ने कहा था कि बिना संदर्भ के किसी का पक्ष लेना समाज की समस्या है। ऋतिक के इस बयान पर भी कंगना ने टिप्पणी की। उन्होंने ऋतिक को नसीहत दी कि वे एक कमिटेड रिश्ते में हैं और किसी महिला को इस तरह परेशान करने या अपने नाम पर होने वाली ट्रोलिंग को बढ़ावा देने के बजाय उसकी निंदा करें।
  • बाद में लिया अपने बयान पर यू-टर्न: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा युवाओं की आवाज सुनने पर जोर दिए जाने के बाद, कंगना ने अपने सुर बदले और जेन-जी को देश की 'असली ताकत' व राष्ट्रीय संपत्ति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed