फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Avinash Mishra asks to mahira khan do not come to india to ask work says Avinash Mishra

Mahira Khan: 'भारत में काम मांगने मत आ जाना', भारत पर टिप्पणी करने पर इस कलाकार ने माहिरा खान को सुनाई खरी-खरी

Fri, 09 May 2025 08:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 09 May 2025 08:55 PM IST
सार

Avinash Mishra on Mahira Khan: बिग बॉस 18 के प्रतियोगी अविनाश मिश्रा ने पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान को खरी-खरी सुनाई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Avinash Mishra asks to mahira khan do not come to india to ask work says Avinash Mishra
अविनाश मिश्रा, माहिरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 18 के प्रतियोगी अविनाश मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान की 'भारत विरोधी' टिप्पणी के लिए उन पर निशाना साधा है। ऑपरेशन सिंदूर भारत द्वारा 7 मई को शुरू किया गया एक मिशन था, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी लॉन्च पैडों को निशाना बनाया गया था। भारत ने ये हमला पहलगाम हमले के बाद किया था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन

माहिरा ने भारत पर किया था कमेंट
माहिरा खान ने ऑपरेशन सिंदूर को 'कायरतापूर्ण' बताते हुए कहा, 'भारत, तुम्हारी जंग और नफरत फैलाने वाली बयानबाजी कई सालों से जारी है... तुम आधी रात को शहरों पर हमला करते हो और इसे जीत कहते हो? शर्म आनी चाहिए तुम्हें।' 
इसके जवाब में, अविनाश ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पाकिस्तानी अभिनेत्री की आलोचना की और उन्हें चेतावनी दी कि तनाव कम होने के बाद वह भारत में काम न तलाशें।
Ananya Panday: 'केसरी चैप्टर 2' की कामयाबी से मजबूत हुईं अनन्या पांडे, लेना चाहती हैं ये जोखिम
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अविनाश ने माहिरा को सुनाई खरी-खरी
अविनाश ने लिखा 'ओह माहिरा दीदी, पाकिस्तान को ब्लेम करने की जरूरत नहीं हमें। सबूत पूरी दुनिया ने देख लिया है। बस अब माहौल ठीक होने के बाद हमारे भारत में काम मांगने मत आ जाना। कुछ सेलेब्स अपनी रीच और फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए गद्दार बने हैं लेकिन चिंता की बात नहीं है उनका नंबर बाद में लगेगा।'
Met Gala: मेट गाला में इस भारतीय को मिला बेस्ट ड्रेस का खिताब, लिस्ट में कहीं नहीं शाहरुख का नाम
विज्ञापन

नहीं बोलने वाले कलाकारों के खिलाफ बयानबाजी
अविनाश ने उन भारतीय कलाकारों पर भी निशाना साधा जिन्होंने भारत-पाक मामले पर कुछ नहीं कहा है। 'हमारे सेलिब्रिटी अब कहां हैं? अगर आप अपने 'ब्रांड' या फॉलोअर्स की संख्या की रक्षा के लिए अपने देश के लिए नहीं बोल सकते, तो कभी भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का दिखावा न करें। चुप्पी ठीक नहीं है। यह कायरता है।'

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की टिप्पणी
8 मई को, ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने पाकिस्तानी कलाकारों माहिरा खान और फवाद खान की कड़ी आलोचना करते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed