फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut buys a new luxury car, Kangana Ranaut new car, Kangana Ranaut buy a new car,

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने खरीदी नई चमचमाती लग्जरी कार, जानें कितनी है कीमत?

Sun, 29 Sep 2024 06:52 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 29 Sep 2024 06:52 PM IST
सार

अभिनेत्री और राजनेता कंगना रणौत ने नई लग्जरी कार खरीदी है। कार के साथ उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने अपना पाली हिल स्थित बंगला बेचा था।


 

विज्ञापन
Kangana Ranaut buys a new luxury car, Kangana Ranaut  new car, Kangana Ranaut buy a new car,
कंगना रणौत ने खरीदी नई कार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री और राजनेता कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म की रिलीज पर अभी रोक लगी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में उन्होंने अपना पाली हिल स्थित बंगला 32 करोड़ रुपये में बेचा है। अब अभिनेत्री ने खुद के लिए एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

Kangana Ranaut buys a new luxury car, Kangana Ranaut  new car, Kangana Ranaut buy a new car,
कंगना रणौत ने खरीदी नई कार - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री ने खरीदी नई कार
रविवार को लैंड रोवर मोदी मोटर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें साझा की गईं। इन तस्वीरों में कंगना रणौत सफेद सलवार-कमीज में नजर आ रही हैं। वह अपनी नई लग्जरी कार के साथ पोज देते हुए दिख रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने भतीजे के साथ आरती की थाली लिए पूजा करते भी नजर आईं।
Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह ने हीरा सोहल के साथ अपने रिश्ते को किया आधिकारिक, हाथ पकड़ दिए पोज

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut buys a new luxury car, Kangana Ranaut  new car, Kangana Ranaut buy a new car,
कंगना रणौत ने खरीदी नई कार - फोटो : इंस्टाग्राम
नई कार के लिए कंगना को दी बधाई
लैंड रोवर मोदी मोटर्स ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बॉलीवुड की क्वीन, कंगना रनौत को उनकी शानदार नई सवारी रेंज रोवर के लिए बधाई!! सिल्वर स्क्रीन पर राज करने से लेकर स्टाइल में सड़कों पर विजय प्राप्त करने तक, आप हमेशा खुद को प्रस्तुत करना जानती हैं।’

हाल ही में बेची थी प्रापर्टी
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में, कंगना ने अपने प्रोडक्शन हाउस ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले अपने मुंबई बंगले को बेच दिया। मणिकर्णिका फिल्म्स और जी स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ दृश्यों के चलते इस पर रोक लगा दी गई है। इसे लेकर अभिनेत्री ने साझा किया था, ‘भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरे निर्देशन में बनी ‘इमरजेंसी’ को स्थगित कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से प्रमाणन का इंतजार कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद।’
Diljit Dosanjh: दिलजीत ने मैनचेस्टर कॉन्सर्ट के दौरान अपनी मां और बहन का कराया परिचय, भावुक पल हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed