{"_id":"6561915acc370863370ffb65","slug":"kamya-punjabi-get-angry-says-can-not-watch-bigg-boss-17-with-family-due-to-isha-malviya-samarth-jurel-act-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"BB17: 'अब परिवार के साथ नहीं देख सकते बिग बॉस', ईशा-समर्थ की अश्लील हरकतों पर फूटा काम्या पंजाबी का गुस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BB17: 'अब परिवार के साथ नहीं देख सकते बिग बॉस', ईशा-समर्थ की अश्लील हरकतों पर फूटा काम्या पंजाबी का गुस्सा
Sat, 25 Nov 2023 11:48 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:48 AM IST
सार
टेलीविजन के सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन धमाका हो रहा है। शो में हर कोई किसी न किसी से लड़ाई-झगड़े के बहाने ढूंढता नजर आता है। शो में आए दिन ईशा मालवीय और समर्थ एक-दूसरे के ज्यादा क्लोज होते नजर आते हैं। अब इस पर काम्या पंजाबी ने अपना रिएक्शन दिया है और बिग बॉस को पारिवारिक शो बताने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
ईशा-समर्थ, बिग बॉस 17
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टेलीविजन के सबसे ज्यादा कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन धमाका हो रहा है। शो में हर कोई किसी न किसी से लड़ाई-झगड़े के बहाने ढूंढता नजर आता है। वहीं, इस रियलिटी शो में इस हफ्ते पांच लोग नॉमिनेट हुए हैं। हालांकि, शो में आए दिन ईशा मालवीय और समर्थ एक-दूसरे के ज्यादा क्लोज होते नजर आते हैं। अब इस पर काम्या पंजाबी ने अपना रिएक्शन दिया है और बिग बॉस को पारिवारिक शो बताने से इंकार कर दिया है।
बिग बॉस 17 पर फूटा काम्या पंजाबी का गुस्सा
काम्या पंजाबी को बिग बॉस के नए सीजन में ईशा मालवीय और समर्थ जुरेल की क्लोजनेस कुछ ज्यादा ही अरुचिकर लगती है। अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी ने हाल ही में, एक ट्वीट साझा किया, जिसमें बताया गया कि कैसे ईशा और समर्थ की अश्लील हरकतों ने शो को परिवार के साथ नहीं देखने लायक बना दिया है।
Rohan Sippy: अब नहीं चलेंगी 'ब्लफमास्टर' जैसी फिल्में, फीचर फिल्मों को लेकर बोले निर्माता रोहन सिप्पी
विज्ञापन
ईशा-समर्थ की हरकतों को बताया अश्लील
काम्या ने लिखा, ''ईशा और समर्थ को धन्यवाद। अब मैं अपना पसंदीदा शो अपने परिवार के साथ नहीं देख सकती। कृपया हमें बख्श दें और इस घर को छोड़ दें और एक कमरा ले लें। शायद इसके बाद हम शो देख सकें और आप अपनी पसंदीदा हरकत कर सकें।'' कई यूजर्स ने अभिनेत्री के ट्वीट का रिप्लाई किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हां बहुत अजीब हो गया था परिवार के साथ देखने में।” दूसरे यूजर ने लिखा, ''निर्माता गाली को म्यूट कर सकते हैं और मुख्य एपिसोड के कई हिस्सों को एडिट कर सकते हैं, लेकिन वे अभी भी इन सीन्स को क्यों दिखा रहे हैं क्योंकि वे इसे टीआरपी के लिए दिखाना चाहते हैं।''
Animal: ये जवानी है दीवानी के गाने 'बदतमीज दिल' पर डांस नही करेंगे रणबीर, बोले-41 की उम्र में पीठ दर्द होता है
इस प्रोमो से मचा बवाल
बता दें कि समर्थ वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे-पीछे घर में आ गए हैं। उन्हें अक्सर ईशा के साथ कोजी होते या किस करते हुए कैमरे में कैद किया जाता है। हाल ही में, एक और क्लिप वायरल हो गई, जिसमें दिखाया गया कि समर्थ ईशा को जबरन किस कर रहे थे, जबकि ईशा हंस रही थी और उन्हें दूर धकेल रही थी।

am i the only one who thinks samarth flow flow me cute lover se 1970s ka bollywood villain vibe dene lagta hai 😂#BB17 #BiggBoss17 pic.twitter.com/tFFmu0r3NZ
— 𝐒𝐞𝐧𝐩𝐚𝐢🥂 (@Oyye_Senpai) November 24, 2023