शाहरुख से रणवीर तक, कैलाश खेर की धुन पर थिरके सितारे; वीडियो देख यूजर्स को याद आया वीर पहाड़िया का लंगड़ी डांस
Anant Ambani Birthday Party: अनंत अंबानी की जन्मदिन की पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। इन लोगों ने अलग-अलग अंदाज में पार्टी की रौनक बढ़ाई। इसका वीडियो वायरल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनंत अंबानी के जन्मदिन के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैलाश खेर 'बम लहरी' गाने पर प्रस्तुति दे रहे हैं। उनकी परफॉर्मेंस पर रणवीर सिंह अलग अंदाज में झूम रहे हैं। जन्मदिन के समारोह में शाहरुख खान भी शामिल हुए। उन्होंने अपने सिर पर काला गमछा बांधा है और झूम रहे हैं। वीडियो में अनंत अंबानी का परिवार भी खुश नजर आ रहा है।
यह वीडियो कई यूजर्स को पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने इस पर दिलचस्प कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'वीर पहाड़िया अपना लंगड़ी डांस वाला आइकॉनिक स्टेप करना चाह रहे थे, लेकिन उनका साथ देने कोई आगे नहीं आया।' एक और यूजर ने लिखा है 'क्या जमकर एक्टिंग कर रहे हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'पावर हाउस'।
‘बिना किसी रिलीज के कान तक पहुंचा, अमिताभ के साथ फ्लाइट में सफर किया’; विजय वर्मा ने साझा किए करियर के किस्से
ख्याल रहे कि कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल को जन्मदिन था। उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उनके जन्मदिन के सेलिब्रेशन में सलमान खान और संजय दत्त जैसे सितारे भी शामिल हुए।