रेखा से गले मिलीं शबाना, दीया के बेटे को पुचकारती दिखीं विद्या; देखें कैफी आजमी के सालगिरह समारोह के खास पल
Kaifi Azmi Birth Anniversary Celebration: कैफी आजमी बॉलीवुड के सबसे मशहूर गीतकारों में से एक थे। उनके लिखे गाने आज भी जिंदा हैं। उनकी याद में एक प्रोग्राम रखा गया। इसमें कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रोग्राम में पहुंचे कलाकार
लिरिसिस्ट कैफी आजमी की याद में जो प्रोग्राम हुआ इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रोग्राम में लिरिसिस्ट जावेद अख्तर, अभिनेत्री विद्या बालन, दीया मिर्जा और उर्मिला मातोंडकर पहुंची हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
प्रोग्राम में अभिनेत्री रेखा भी पहुंचीं। वह कैफी आजमी की बेटी और अभिनेत्री शबाना आजमी से गर्मजोशी से मिलीं और उनको गले लगाया।
विद्या बालन ने दीया मिर्जा की बेटी को प्यार किया
कैफी आजमी की बर्थ एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में दीया मिर्जा अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। यहां विद्या बालन ने उनकी बेटी से प्यार किया और उसे पुचकारा।
अली फजल और ऋचा ने दिए पोज
कैफी आजमी के प्रोग्राम में अली फजल और ऋचा चड्ढा भी नजर आए। दोनों ने पैपराजी को पोज दिए।
आपको बता दें कि कैफी आजमी मशहूर शायर और बॉलीवुड के बेहतरीन गीतकार थे। साल 2002 में 83 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हालांकि उनके गाने आज भी बहुत मशहूर हैं। उनके चाहने वाले इन गानों का आनंद लेते हैं।