फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Junior NTR shares New Poster of Devara part 1 on Ganesh Chaturthi Movie trailer release date alos announced

Devara: गणेश चतुर्थी पर जूनियर एनटीआर ने साझा की 'देवरा' की नई झलक, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Sat, 07 Sep 2024 12:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Sep 2024 12:46 PM IST
सार

अभिनेता जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'देवरा' का नया पोस्टर आज जारी हुआ है। इसके साथ फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी अपडेट दिया गया है।

विज्ञापन
Junior NTR shares New Poster of Devara part 1 on Ganesh Chaturthi Movie trailer release date alos announced
देवरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म 'देवरा' है। आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक्टर ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। उससे पहले दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है, जिसकी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। कोरतल्ला शिवा के निर्देशन में बनी फिल्म देवरा: पार्ट-1 में जूनियर एनटीआर का दमदार एक्शन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

Selena Gomez: सेलेना सबसे कम उम्र की अरबपतियों में शामिल, ब्यूटी ब्रांड की सफलता से हासिल किया नया कीर्तिमान
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी की शुभकामनाओं के साथ साझा किया पोस्टर
जूनियर एनटीआर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ लिखा है, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं'। साथ ही बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 10 सितंबर 2024 को जारी होगा। फिलहाल नए पोस्टर पर यूजर्स की देखने लायक प्रतिक्रिया है। कमेंट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के प्रति दर्शक किस कदर क्रेजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Vidya Balan: कंगना की फिल्म से पहले इंदिरा गांधी पर अटक चुकी है एक वेब सीरीज, विद्या बालन को करना था रोल

रोमांचक होगा फिल्म का ट्रेलर
कहा जा रहा है कि 'देवरा: पार्ट 1' के ट्रेलर में बड़े पैमाने में ड्रामा और एक्शन का एक रोमांचक मिश्रण देखने को मिल सकता है। इस फिल्म में सैफ अली खान खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, जान्हवी कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म से जान्हवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jr NTR (@jrntr)


Bharti Singh: धूमधाम से गणपति बप्पा को घर ले आईं भारती सिंह, खुशी का किया इजहार

अगले साल शुरू होगी दूसरे पार्ट की शूटिंग
इस फिल्म को दो भागों में बनाने की तैयारी है। इस फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि वॉर 2 और प्रशांत नील की अगली फिल्म को खत्म करने के बाद जूनियर एनटीआर देवरा पार्ट- 2 की शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed