{"_id":"66dbf395a72ab25e90051b9c","slug":"selena-gomez-become-youngest-billionaire-with-success-of-her-beauty-brand-rare-beauty-2024-09-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Selena Gomez: सेलेना सबसे कम उम्र की अरबपतियों में शामिल, ब्यूटी ब्रांड की सफलता से हासिल किया नया कीर्तिमान","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Selena Gomez: सेलेना सबसे कम उम्र की अरबपतियों में शामिल, ब्यूटी ब्रांड की सफलता से हासिल किया नया कीर्तिमान
Sat, 07 Sep 2024 12:04 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:04 PM IST
विज्ञापन
सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
अमेरिकी गायक और अभिनेत्री सेलेना गोमेज अब आधिकारिक तौर पर सबसे कम उम्र की अरबपतियों में से एक बन गई हैं। डेडलाइन के मुताबिक अभिनेत्री ने यह उपलब्धि मुख्य रूप से अपने ब्यूटी ब्रांड, ‘रेयर ब्यूटी’ की सफलता के साथ-साथ अन्य आकर्षक उपक्रमों से हासिल की है। सेलेना गोमेज विश्व की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। उन्होने अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अब उनके नाम यह एक नया कीर्तिमान जुड़ चुका है।
सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
साल 2019 में लॉन्च किए गए, ‘रेयर ब्यूटी’ ने सेलेना गोमेज की अनुमानित कुल संपत्ति 1.3 बिलियन अमरीकी डॉलर में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे वह संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे कम उम्र की महिला अरबपतियों में से एक बन गई हैं। डेडलाइन के अनुसार, ब्यूटी ब्रांड उनकी कुल नेटवर्थ का लगभग 81.4 प्रतिशत है।
Stree 2: क्या सच में 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' से कॉपी किया गया 'स्त्री 2' का पोस्टर? आरोप पर निर्देशक ने दी सफाई
Stree 2: क्या सच में 'स्ट्रेंजर थिंग्स 2' से कॉपी किया गया 'स्त्री 2' का पोस्टर? आरोप पर निर्देशक ने दी सफाई
सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री की संपत्ति केवल उनके ब्यूटी ब्रांड के कारण नहीं है। इसमें उनके मानसिक स्वास्थ्य स्टार्टअप ‘वंडरमाइंड’ में उनकी हिस्सेदारी, संगीत एल्बम की बिक्री से होने वाली कमाई, रियल एस्टेट निवेश और स्ट्रीमिंग डील, ब्रांड साझेदारी, कॉन्सर्ट टूर और अभिनय परियोजनाओं से होने वाली आय भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
सेलेना गोमेज मनोरंजन जगत की एक प्रमुख हस्ती हैं। गोमेज का आखिरी एकल दौरा ‘रिवाइवल टूर’ साल 2016 में समाप्त हुआ। उनका हालिया एल्बम साल 2020 में रिलीज हुआ। उन्हें हुलु सीरीज 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के लिए प्रशंसा प्राप्त कर चुकी हैं।
विज्ञापन
सेलेना गोमेज
- फोटो : इंस्टाग्राम @selenagomez
सेलेना गोमेज के आगामी कार्यों की बात करें तो वह सीक्वल सीरीज 'विजार्ड्स बियॉन्ड वेवर्ली प्लेस' में टेलीविजन दिखाई देंगी। 29 अक्टूबर से उनकी नई सीरीज प्रीमीयर होगी। गोमेज के साथ उनके पूर्व सह-कलाकार डेविड हेनरी फिर से अपनी भूमिका में दिखेंगे, साथ ही वह सीक्वल के लिए कार्यकारी निर्माता की भूमिका भी निभा रहे हैं।
कमल हासन ने फराह खान की इस फिल्म में काम करने से कर दिया था मना
कमल हासन ने फराह खान की इस फिल्म में काम करने से कर दिया था मना