फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jungle Movie Silver jubilee: Fardeen Khan Urmila Matondkar Sushant Singh Suniel Shetty Movie Completed 25 Year

Jungle Silver jubilee: फरदीन खान-उर्मिला मातोंडकर की 'जंगल' ने पूरे किए 25 साल, जानिए फिल्म से जुड़े किस्से

Mon, 14 Jul 2025 08:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 14 Jul 2025 08:56 AM IST
सार

25 Years Of Jungle Movie: फरदीन खान और उर्मिला मातोंडकर अभिनीत फिल्म 'जंगल' की रिलीज को आज सोमवार 14 जुलाई को 25 साल पूरे हो गए हैं। जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से..

विज्ञापन
Jungle Movie Silver jubilee: Fardeen Khan Urmila Matondkar Sushant Singh Suniel Shetty Movie Completed 25 Year
फिल्म जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2000 में फिल्म रिलीज हुई थी 'जंगल'। इसमें उर्मिला मातोंडकर और फरदीन खान ने लीड रोल अदा किया। रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह नेगेटिव रोल में दिखाई दिए। उनके अलावा सुनील शेट्टी भी फिल्म में नजर आए। आज सोमवार 14 जुलाई को फिल्म को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं। जानते हैं इससे जुड़े कुछ किस्से...

विज्ञापन

Jungle Movie Silver jubilee: Fardeen Khan Urmila Matondkar Sushant Singh Suniel Shetty Movie Completed 25 Year
फिल्म जंगल - फोटो : वीडियो ग्रैब

संजय दत्त बना रहे थे फिल्म
फिल्म 'जंगल' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। यह फिल्म संजय दत्त बना रहे थे। निर्देशन राहुल रवैल कर रहे थे। लीड रोल में लीसा रे थीं। रवीना टंडन को भी यह फिल्म ऑफर की गई थी। लेकिन, यह प्रोजेक्ट संजय दत्त की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, इसलिए साल 1991 में उन्होंने इसे कैंसिल कर दिया। इसकी एक वजह यह भी बताई जाती है कि लीसा रे हिंदी नहीं सीख पाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Jungle Movie Silver jubilee: Fardeen Khan Urmila Matondkar Sushant Singh Suniel Shetty Movie Completed 25 Year
फिल्म जंगल - फोटो : सोशल मीडिया

फरदीन खान की जगह इस एक्टर को मिलने वाली थी फिल्म
इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया। उन्होंने ही इसे प्रोड्यूस किया। फिल्म में रामगोपाल वर्मा एक्टर फरदीन खान के किरदार के लिए संजय कपूर को साइन करने वाले थे। लेकिन एक रात पहले एक पार्टी में फरदीन से उनकी मुलाकात हुई और उनका मन बदल गया। इस तरह यह फिल्म फरदीन खान की झोली में आ गिरी।

विज्ञापन

Jungle Movie Silver jubilee: Fardeen Khan Urmila Matondkar Sushant Singh Suniel Shetty Movie Completed 25 Year
फिल्म जंगल - फोटो : वीडियो ग्रैब

किरदार की खातिर सुशांत सिंह ने शादी में भी नहीं कटाए बाल
फिल्म 'जंगल' की शूटिंग के दौरान ही एक्टर सुशांत सिंह की शादी हो गई। इस फिल्म में वे नेगेटिव रोल में हैं। उन्होंने दुर्गा नारायण चौधरी की भूमिका निभाई। इस किरदार को निभाने की वजह से वे अपनी शादी में अपने बाल नहीं कटवा पाए थे और न ही शेविंग करा पाए थे। उनका रोल काफी पसंद किया गया। उन्हें नेगेटिव रोल में बेस्टर एक्टर का अवॉर्ड मिला। उन्हें 2001 के जी सिने अवॉर्ड्स में अमरीश पुरी ने पुरस्कार दिया। इसके अलावा नेगेटिव रोल के लिए आईफा अवॉर्ड भी सुशांत को मिला।

Jungle Movie Silver jubilee: Fardeen Khan Urmila Matondkar Sushant Singh Suniel Shetty Movie Completed 25 Year
फिल्म जंगल - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिरोज खान के पालतू कुत्तों की फिल्म में झलक
अभिनेता फिरोज खान के दो पर्सनल पालतू कुत्ते भी इस फिल्म में नजर आए। उनके नाम ब्रूटस और सीजर थे। वे फिल्म के शुरुआती पांच मिनट में सड़क पर चलते हुए दिखाई देते हैं।

Jungle Movie Silver jubilee: Fardeen Khan Urmila Matondkar Sushant Singh Suniel Shetty Movie Completed 25 Year
फिल्म जंगल - फोटो : वीडियो ग्रैब

बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन
इस फिल्म में सुनील शेट्टी के किरदार के लिए एक्टर राहुल देव ने ऑडिशन दिया था। यह फिल्म दर्शकों पर जादू नहीं चला पाई थी। कलेक्शन की बात करें तो हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 73 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, इसका लाइफटाइम कलेक्शन कुल 8.10 करोड़ रुपये रहा और यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed