Maharaj: जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' का कमाल जारी, लगातार चौथे हफ्ते शीर्ष दस की सूची में दबदबा कायम
फिल्म 'महाराज' का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। जुनैद खान के अलावा इसमें जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे , शरवरी वाघ और जय उपाध्याय जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म पत्रकार करसनदास मुलजी पर आधारित है।
विस्तार
आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने इस साल फिल्म 'महाराज' से डेब्यू किया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज में काफी अड़चनें आईं और तय तारीख पर फिल्म रिलीज नहीं हो सकी थी। कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगा दी थी। हालांकि, तमाम रुकावटों के बाद जब 21 जून को 'महाराज' को रिलीज किया गया तो तब से अब तक इसका कमाल जारी है। महीनाभर होने के बाद भी यह टॉप 10 लिस्ट में है।
इस केस पर आधारित है फिल्म
फिल्म 'महाराज' का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है। जुनैद खान के अलावा इसमें जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे , शरवरी वाघ और जय उपाध्याय जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म पत्रकार करसनदास मुलजी पर आधारित है, जिन्होंने एक ऐसे बाबा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी, जो धर्म की ओट में महिलाओं का शोषण किया करता। इस केस को‘महाराज लिबेल केस’ के रूप में जाना जाता है।
Deadpool and Wolverine: डेडपूल एंड वूल्वरिन की बनी खतरनाक जोड़ी, इस दिन होगी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
टॉप 10 में जगह बरकरार
फिल्म में जुनैद खान ने करसनदास मुलजी का किरदार अदा किया है। वहीं जयदीप अहलावत धार्मिक बाबा की भूमिका में हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। महीनेभर बाद भी इसका दबदबा कायम है। लगातार चौथे हफ्ते भी यह फिल्म ओटीटी की टॉप 10 फिल्मों की सूची में अपनी जगह बनाए हुए है। डेब्यू फिल्म से ही आमिर खान के बेटे ने अपने अभिनय की छाप छोड़ दी है।
Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा पर लुटाया प्यार, कम शब्दों में कह डाली बड़ी बात
फिल्म के लिए की कठोर मेहनत
इस फिल्म के लिए जुनैद खान ने काफी मेहनत की और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन भी किया। उन्होंने अपने किरदार की खातिर कई किलो वजन घटाया। उनके साथ-साथ जयदीप अहलावत ने भी अपने किरदार से फिल्म में जान फूंक दी है। हमेशा की तरह इस फिल्म में भी उन्होंने अपने अभिनय से दिल जीते हैं। जयदीप अहलावत ने भी फिल्म के लिए अपना कई किलो वजन घटाया।
Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन' की रिलीज की तारीख से उठा पर्दा, 'थंगलान'-'डबल इस्मार्ट' से होगी रवि तेजा की टक्कर