Deadpool and Wolverine: डेडपूल एंड वूल्वरिन की बनी खतरनाक जोड़ी, इस दिन होगी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग
हॉलीवुड अभिनेता ह्यू जैकमैन और रयान रेनॉल्ड अभिनीत फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरिन की स्पेशल स्क्रीनिंग की तारीख सामने आ चुकी है। निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से स्पेशल स्क्रीनिंग की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस दिन होगी स्पेशल स्क्रीनिंग
'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की घोषणा कर दी है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग 22 जुलाई को होगी। इसकी जानकारी मार्वेल स्टूडियोज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है।
Varun Dhawan: डेविड धवन की कॉमेडी फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग हुई खत्म, सेट पर घायल हुए वरुण धवन
धमाकेदार है आखिरी ट्रेलर
फिल्म का तीसरा ट्रेलर काफी धमाकेदार है। प्रशंसक इस ट्रेलर की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों की बेसब्री और भी बढ़ गई है। ट्रेलर के शुरुआत में डेडपूल, वूल्वरिन से कहते हुए नजर आता है, 'हमारी जोड़ी बनने का बहुत इंतजार किया मैंने।’ डेडपूल वूल्वरिन को बताता है कि वह उसकी दुनिया का हीरो था।
कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म में रयान रेनॉल्ड्स एक बार फिर वेड विल्सन यानी डेडपूल के किरदार में नजर आने वाले हैं। वहीं, ह्यू जैकमैन फिर लोगन यानी वूल्वरिन के रोल में दिखाई देंगे। डिज्नी और मार्वल स्टूडियोज की यह फिल्म 26 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। डेडपूल एंड वूल्वरिन अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
SJ Suryah: अपनी पहली मलयालम फिल्म को लेकर उत्साहित हैं एसजे सूर्या, 'आवेशम' में फहाद को देख हुए प्रभावित