फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jr ntr janhvi kapoor and saif ali khan at kapil sharma show set to promote film devara part 1

Devara: प्रचार के लिए कपिल के शो में पहुंचे 'देवरा' के सितारे, धक्का-मुक्की देख फोटोग्राफर्स पर भड़कीं जान्हवी

Mon, 09 Sep 2024 06:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 09 Sep 2024 06:46 PM IST
सार

अभिनेता जूनियर एनटीआर भी डैशिंग लुक में नजर आए। इस दौरान फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। एक्टर ने भी सभी को जमकर पोज दिए। 

विज्ञापन
jr ntr janhvi kapoor and saif ali khan at kapil sharma show set to promote film devara part 1
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'देवरा' इस महीने रिलीज को तैयार है। पूरी स्टाकास्ट जोर-शोर से फिल्म का प्रचार कर रही है। प्रमोशन के सिलसिले में तीनों सितारे कपिल शर्मा शो में पहुंचे हैं। सितारे जब शो में हिस्सा लेने पहुंचे तो फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्का-मुक्की देख जान्हवी कपूर को गुस्सा आ गया। फोटोग्राफर्स को टोकने के बाद वे वैनिटी वैन में चली गईं।

विज्ञापन

jr ntr janhvi kapoor and saif ali khan at kapil sharma show set to promote film devara part 1
जूनियर एनटीआर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डैशिंग लुक में दिखे जूनियर एनटीआर
अभिनेता जूनियर एनटीआर भी डैशिंग लुक में नजर आए। इस दौरान फोटोग्राफर्स की भीड़ उमड़ पड़ी। एक्टर ने भी सभी को जमकर पोज दिए। सभी ने जूनियर एनटीआर को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद एक्टर से फोटोग्राफर्स जैसे ही बातचीत करने के लिए आगे बढ़े उन्होंने समय की कमी का हवाला दिया। जूनियर एनटीआर ने घड़ी की तरफ इशारा करते हुए बड़ी ही विनम्रता से कहा कि टाइम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

jr ntr janhvi kapoor and saif ali khan at kapil sharma show set to promote film devara part 1
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सैफ अली खान को देख उमड़े फैंस
जान्हवी और जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान भी पहुंचे। उन्हें देख फैंस भी उमड़ पड़े और सेल्फी लेने की कोशिश करने लगे। हालांकि, सैफ अली खान वहां नहीं रुके। वे फोटोग्राफर्स को पोज तक देने के लिए नहीं रुके और सीधे अपनी कार में बैठकर रवाना हो गए।
Horror comdey Films: भूल भुलैया 3 में हॉरर के साथ दिखेगा कॉमेडी का तड़का, भूत बंगला से अक्षय बरसाएंगे कहर
 
विज्ञापन

jr ntr janhvi kapoor and saif ali khan at kapil sharma show set to promote film devara part 1
जान्हवी, जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज
इस दौरान जान्हवी कपूर ने पैपराजी को काफी अच्छे से पोज दिए, हालांकि ज्यादा भीड़ जुट जाने पर वह थोड़ी नाराज होती दिखीं। फिल्म 'देवरा' 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन  कोरतल्ला शिवा शिवा ने किया है। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर साउथ सिनेमा में डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सैफ अली खान खलनायक के रोल में नजर आएंगे। 
Vettaiyan: 'वेट्टैयन' का पहला गाना जारी, डांस नंबर 'मनासिलायो' में जोश में थिरकते दिखे रजनीकांत-मंजू वारियर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed