Jr NTR: जूनियर एनटीआर की 20 साल पुरानी फिल्म देख बेकाबू हुए फैंस, जश्न मनाते समय सिनेमाघरों में लगी आग
हाल ही में, जूनियर एनटीआर की 2003 की तेलुगु फिल्म 'सिम्हादरी' को शुक्रवार को अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर तेलुगु राज्यों में फिर से रिलीज किया गया, जिसके बाद थिएटर में एक बड़ा हादसा भी हो गया।
विस्तार
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। 'आरआरआर' फिल्म से साउथ समेत नॉर्थ के दर्शकों का दिल जीतने वाले सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्द ही जान्हवी कपूर के साथ फिल्म 'देवरा' से लोगों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। हाल ही में, जूनियर एनटीआर की 2003 की तेलुगु फिल्म 'सिम्हादरी' को शुक्रवार को अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर तेलुगु राज्यों में फिर से रिलीज किया गया, जिसके बाद थिएटर में एक बड़ा हादसा भी हो गया।
जूनियर एनटीआर की फिल्म ने सिनेमाघरों में मचाया गदर
साउथ अभिनेता जूनियर एनटीआर के 40वें जन्मदिन पर उनकी 20 साल पुरानी फिल्म 'सिम्हादरी' को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया। इस रिलीज से खुश हुए फैंस का सिनेमाघरों में तांता लग गया, जिसका परिणाम यह हुआ कि इस फिल्म को देखने के दौरान जूनियर एनटीआर के फैंस बेकाबू हो गए और एक सिनेमाघर में ही आग लग गई।
The Kerala Story: बंगाल में ममता सरकार के दबाव में फिल्म नहीं दिखा पा रहे थिएटर मालिक? बोले- हमें कोई...
आग की लपटों में आया थिएटर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सिम्हादरी' की रिलीज के कुछ समय बाद भी फैंस जोरों शोरों से सिनेमाघरों का रुख कर रहे थे और जूनियर एनटीआर की फिल्म को एंजॉय कर रहे थे। फिल्म को देखकर उत्साहित हुए फैंस ने थिएटर के अंदर ही पटाखे फोड़ना शुरू कर दिया। पटाखे फोड़ने के तुरंत बाद सिनेमाघर में आग लग गई और इस दुर्घटना में हॉल की कुछ सीटों को नुकसान पहुंचा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Seats thagalettaru entra 🤣🤣🤣
— Mahesh Babu (@MMB_tarakian) May 20, 2023
Vijayawada Apsara Theatre 6:15 show #HappyBirthdayJrNTR pic.twitter.com/flUe0JtAX4
जान्हवी कपूर के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवरा' में नजर आएंगे। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से जुड़ा उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया था। गौरतलब है कि इस फिल्म में अभिनेता के साथ जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री तेलुगू फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आएंगे।