Devara: जूनियर एनटीआर की 'देवरा' पर आया बड़ा अपडेट, फिल्म में डांस नंबर से दिलों की धड़कनें बढ़ाएंगी यह अभिनेत्री
जूनियर एनटीआर की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'देवरा' इस साल अक्तूबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज दिख रहा है। खबरों के मुताबिक फिल्म में एक स्टार अभिनेत्री भी डांस नंबर करने वाली हैं।
विस्तार
तेलुगु सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म 'देवरा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। उनके फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार रहे हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां आती रहती हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक, इस फिल्म में एक खास डांस नबंर होने वाला है, जिसमें एक स्टार अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
फिल्म में डांस नंबर करेंगी पूजा हेगड़े
'देवारा' फिल्म पहले दिन से ही खबरों में बनी हुई है। इस फिल्म से हिंदी फिल्म अभिनेता सैफ अली खान तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगे। इनके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी इस फिल्म से अपना तेलुगु डेब्यू करने वाली हैं। हिंदी दर्शकों में भी जूनियर एनटीआर का काफी क्रेज है। 'आरआरआर' के बाद हिंदी भाषी दर्शकों में उन्हें पसंद करने वालों की तादाद काफी बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रसिद्ध निर्माता करण जौहर और अनिल थडानी ने इस फिल्म के हिंदी राइट्स के लिए मोटा पैसा खर्च किया है। निर्माता इस फिल्म की सफलता को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक खास डांस नंबर भी रखा गया है, जिसमें अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपना जलवा बिखेरती नजर आंएगी। बता दें कि पूजा हेगड़े और जूनियर एनटीआर इससे पहले त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित 'अरविंदा समेथा' में भी साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में एनटीआर के साथ एक बार फिर से उन्हें थिरकते देखना फैंस के लिए बड़ा तोहफा होगा। पूजा की पिछली कुछ फिल्म नहीं चल सकी हैं, ऐसे में उन्हें भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें होंगी।
Atif Aslam: आतिफ की बाहों में फूट-फूट कर रोई फैन, सिक्योरिटी के हटाने पर भी नहीं हटी, संभालना हुआ मुश्किल
सैफ अली खान बनेंगे विलेन
'देवरा' को कोराताला शिवा निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला भाग इस साल 10 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा। पीरियड-एक्शन ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में सैफ अली खान और जान्हवी कपूर को देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होगा। सैफ अली खान इस फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की ओटटी राइट्स नेटफ्लिक्स के पास है।
Celebrities Road Accident: इन सितारों को निगल गई सड़क, किसी ने तेज रफ्तार तो किसी ने लापरवाही में गंवाई जान