फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Johnny Depp to be honoured with Lifetime Achievement Award at Rome Film Festival during its 2024 edition

Johnny Depp: रोम फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, इस फिल्म का होगा प्रीमियर

Sat, 21 Sep 2024 11:42 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Sep 2024 11:42 AM IST
सार

जॉनी डेप हॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अपने फिल्मी करियर के अलावा वर्ष 2022 में वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ उनकी कानूनी लड़ाई ने दुनियाभर की मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था।

विज्ञापन
Johnny Depp to be honoured with Lifetime Achievement Award at Rome Film Festival during its 2024 edition
जॉनी डेप - फोटो : इंस्टाग्राम- जॉनी डेप

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेता को यह सम्मान इस साल होने जा रहे रोम फिल्म फेस्टिवल में मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सम्मान के साथ-साथ एक्टर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मोदि थ्री डेज ऑन द विंग्स ऑफ मैडनेस' का प्रीमियर भी इस फिल्म फेस्टिवल में होगा।  जॉनी डेप ने दो दशक से भी अधिक के अंतराल के बाद इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। 

विज्ञापन


27 साल बाद निर्देशन में वापसी
जॉनी डेप हॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अपने फिल्मी करियर के अलावा वर्ष 2022 में वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे। अपनी पूर्व पत्नी एम्बर हर्ड के साथ उनकी कानूनी लड़ाई ने दुनियाभर की मीडिया का ध्यान आकर्षित किया था। कोर्ट की लड़ाई पूरी होने के बाद जॉनी ने अपने इस प्रोजेक्ट के साथ फिल्मी दुनिया में वापसी की है। 'मोदि थ्री डेज ऑन द विंग्स ऑफ मैडनेस' के जरिए उन्होंने करीब 27 साल बाद निर्देशन की तरफ रुख किया है।
विज्ञापन

Raveena Tandon: जटाधारा में विलेन के रोल में दिखेंगी रवीना टंडन, केजीएफ 2 के बाद हाथ लगी दूसरी बड़ी साउथ फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन


 सैन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल में हुआ डेब्यू
जॉनी डेप की फिल्म 'मोदि थ्री डेज ऑन द विंग्स ऑफ मैडनेस' को सैन सेबेस्टियन फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू के बाद अब रोम फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया जाएगा। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक रोम फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा और साथ ही उनके निर्देशन में बनी हालिया फिल्म का प्रदर्शन भी फिल्म फेस्टिवल में होगा। 
Parvin Dabas: सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रीति झंगियानी के पति अभिनेता परवीन डबास, आईसीयू में भर्ती

कब होगा फेस्टिवल का आयोजन
जॉनी डेप की फिल्म  'मोदि थ्री डेज ऑन द विंग्स ऑफ मैडनेस' एक बायोपिक फिल्म है, जिसमें रिकार्डो स्कामार्सियो ने प्रसिद्ध इतालवी चित्रकार अमेदेओ मोदिग्लिआनी की भूमिका निभाई है। फिल्म मोदि में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान पेरिस की सड़कों और बारों के 72 घंटे की अराजक घटनाओं को भी दिखाया जाएगा। फिल्म में स्टीफन ग्राहम, अल पचिनो और एंटोनिया डेसप्लेट जैसे सितारे हैं। रोम फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 16 से 27 अक्तूबर तक होगा। 
Kareena Kapoor: 'किरदार ऑक्सीजन टैंक की तरह काम करता है', इंडस्ट्री में 25 साल के सफर को याद कर बोलीं बेबो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed