फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Parvin Dabas admitted in ICU after car Accident wife Preeti Jhangiani and family shares post requests Privacy

Parvin Dabas: सड़क दुर्घटना में घायल हुए प्रीति झंगियानी के पति अभिनेता परवीन डबास, आईसीयू में भर्ती

Sat, 21 Sep 2024 11:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 21 Sep 2024 11:20 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता परवीन डबास शनिवार, 21 सितंबर की सुबह एक कार दुर्घटना में घायल हो गए और फिलहाल आईसीयू में हैं। उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी उनके साथ हैं। 

विज्ञापन
Parvin Dabas admitted in ICU after car Accident wife Preeti Jhangiani and family shares post requests Privacy
प्रीति झंगियानी-परवीन डबास - फोटो : इंस्टाग्राम:@dabasparvin

विस्तार

अभिनेता परवीन डबास शनिवार, 21 सितंबर, 2024 की सुबह एक दुर्घटना में घायल हो गए। अभिनेता बांद्रा के एक अस्पताल के आईसीयू में हैं, उनकी पत्नी प्रीति झंगियानी उनके साथ हैं। उनकी टीम से मिली जानकारी के अनुसार, अभिनेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी टेस्ट किए। उनकी पत्नी, मोहब्बतें की अभिनेत्री प्रीति झंगियानी भी अस्पताल में उनकी देखभाल कर रही हैं।
विज्ञापन

बांद्रा के अस्पताल में भर्ती
प्रो पंजा लीग का आयोजन करने वाली उनकी खेल टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता और प्रो पंजा लीग के सह-संस्थापक परवीन डबास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शनिवार सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना के बाद वह बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल के आईसीयू में हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशंसकों से किया गया यह अनुरोध
बयान में आगे कहा गया, 'घटना का विवरण अभी भी सामने आ रहा है, लेकिन हम पुष्टि कर सकते हैं कि परवीन डबास को वर्तमान में चिकित्सा सहायता मिल रही है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी संवेदनाएं परवीन और उनके परिवार के साथ हैं। प्रो पंजा लीग प्रबंधन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उचित रूप से अपडेट प्रदान करेगा। हम मिस्टर डबास और उनके प्रियजनों के लिए गोपनीयता का अनुरोध करते हैं। हम परवीन के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।'

विज्ञापन

अभिनेता की फिल्में और सीरियल्स
अभिनेता कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। परवीन डबास को खोसला का घोसला, माई नेम इज खान, मानसून वेडिंग, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्हें 'इधर उधर' और 'हम है, कल आज और कल' जैसे टीवी सीरियल्स में भी देखा गया है। उन्हें आखिरी बार प्राइम वीडियो के शर्माजी की बेटी में देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed