फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   John Abraham and rohit shetty joins hands for standalone action thriller film shooting starts in April 2025

John Abraham: जॉन अब्राहम के हाथ लगी रोहित शेट्टी की एक्शन थ्रिलर फिल्म, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Sat, 01 Feb 2025 12:59 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 01 Feb 2025 12:59 PM IST
विज्ञापन
John Abraham and rohit shetty joins hands for standalone action thriller film shooting starts in April 2025
जॉन अब्राहम-रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की नई फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। खबर है कि अभिनेता बॉलीवुड के निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। हालांकि, यह फिल्म रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा नहीं होगी। 

विज्ञापन

अप्रैल में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म की कहानी अभी लिखी जा रही है। बताया गया है कि रोहित शेट्टी और जॉन अब्राहम इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल, 2025 तक शुरू करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया कि रोहित के मन में इस फिल्म का आइडिया काफी समय से था। सिंघम अगेन (2024) रिलीज होने के बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया, जबकि 'गोलमाल 5' की स्क्रिप्ट लॉक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बायोपिक होगी रोहित शेट्टी की फिल्म?
रोहित शेट्टी पुलिस की कहानियों और कॉमेडी फ्रेंचाइजी से आगे जाना चाहते हैं। जॉन के साथ कुछ प्रारंभिक बैठकें हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यह फिल्म मुंबई पुलिस के पूर्व संयुक्त आयुक्त राकेश मारिया की बायोपिक होगी।

विज्ञापन

फिल्म का शूटिंग शेड्यूल
फिल्म की शूटिंग मुंबई में 45 दिनों तक चलेगी। बताया गया कि अभिनेता और निर्देशक ने संभावित तारीखों पर चर्चा की है। वे दोनों गर्मियों में इसकी शूटिंग करने करना चाहते हैं, जिसके बाद रोहित खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग के लिए चले जाएंगे। यह जॉन अब्राहम की योजना के साथ पूरी तरह मेल खाता है, क्योंकि वह अगस्त में आइल ऑफ मैन पर अपनी मोटरसाइकिल रेसिंग फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed