{"_id":"6896e8e356c9e15f7c06484e","slug":"rajamouli-assures-fans-big-reveal-coming-in-november-says-on-mahesh-babus-birthday-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSMB29: राजामौली ने साझा किया महेश बाबू का अधूरा पोस्टर, बोले- और खुलासा नहीं करेंगे; नवंबर में आएगा पहला लुक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SSMB29: राजामौली ने साझा किया महेश बाबू का अधूरा पोस्टर, बोले- और खुलासा नहीं करेंगे; नवंबर में आएगा पहला लुक
Sat, 09 Aug 2025 11:51 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:51 AM IST
सार
SSMB29: सुपरस्टार महेश बाबू का आज जन्मदिन है। ऐसे में राजामौली ने उनके फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म के बारे में उन्होंने बहुत कम जानकारी दी है।
विज्ञापन
महेश बाबू, एसएस राजामौली
- फोटो : एक्स
विस्तार
फिल्ममेकर एसएस राजामौली अभिनेता महेश बाबू के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'SSMB29' पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका आधा पोस्टर जारी किया है। उन्होंने दूसरी पोस्ट में लिखा है कि हम एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं, जिसमें कुछ नया है। इससे ज्यादा इस फिल्म के बारे में आपको नहीं बता सकते हैं। इस फिल्म का पहला लुक नवंबर में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
The First Reveal in November 2025… #GlobeTrotter pic.twitter.com/MEtGBNeqfi
— rajamouli ss (@ssrajamouli) August 9, 2025विज्ञापन
विज्ञापन
राजामौली ने फिल्म के बारे में दी जानकारी
आपको बता दें कि सुपरस्टार महेश बाबू का आज जन्मदिन है। ऐसे में राजामौली ने उनके फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म के बारे में बहुत कम जानकारी देते हुए राजामौली ने एक्स पर लिखा 'भारत और दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों, और महेश के प्रशंसकों। शूटिंग शुरू हुए काफी समय हो गया है, और फिल्म के बारे में जानने की आपकी उत्सुकता की हम तारीफ करते हैं।'

For all the admirers of my #GlobeTrotter… pic.twitter.com/c4vNXYKrL9
— rajamouli ss (@ssrajamouli) August 9, 2025
नवंबर में मिलेगी फिल्म की जानकारी
राजामौली ने पोस्ट में आगे कहा 'इस फिल्म की कहानी और दायरा इतना बड़ा है कि मुझे लगता है कि सिर्फ तस्वीरें या प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके साथ न्याय नहीं कर सकतीं। हम इस वक्त उस सार, गहराई और मनमोहक दुनिया को प्रदर्शित करने के लिए, उस पर काम कर रहे हैं। इसका एलान नवंबर 2025 में किया जाएगा, और हम इसे अभूतपूर्व बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'

महेश बाबू ने शेयर किया अधूरा पोस्टर
अभिनेता महेश बाबू ने भी इसी पोस्टर को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा 'आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया... मैं भी, आप सभी की तरह, नवंबर 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, ताकि आप सभी के साथ इस वीडियो का आनंद ले सकूं।'

फिल्म SSMB29 के बारे में
कथित तौर पर 116 मिलियन डॉलर के भारी-भरकम बजट में बन रही इस फिल्म को भारत की अब तक की 'सबसे महत्वाकांक्षी सिनेमाई फिल्मों' में से एक बताया जा रहा है। इस जंगल एडवेंचर फिल्म में महेश के साथ प्रियंका चोपड़ा जोनास, पृथ्वीराज सुकुमारन और आर माधवन भी नजर आएंगे।