फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jhanak Fame Dolly Sohi Passed Away Hours After Her Sister Amandeep Sohi Dies Due to Liver Issue

Dolly Sohi Passed Away: 'झनक' फेम डॉली सोही का निधन, बहन अमनदीप की मौत के कुछ समय बाद कहा दुनिया को अलविदा

Fri, 08 Mar 2024 09:14 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 08 Mar 2024 09:14 AM IST
सार

'झनक' फेम डॉली सोही का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने अपनी बहन अमनदीप सोही के निधन के कुछ समय बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है।
 

विज्ञापन
Jhanak Fame Dolly Sohi Passed Away Hours After Her Sister Amandeep Sohi Dies Due to Liver Issue
डॉली सोही - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'झनक' फेम डॉली सोही का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने अपनी बहन अमनदीप सोही के निधन के कुछ समय बाद दुनिया को अलविदा कह दिया है। अमनदीप का लीवर की समस्या के कारण निधन हो गया और कुछ ही मिनटों बाद उनकी बहन और अभिनेत्री डॉली का भी निधन हो गया है। 48 साल की उम्र में डॉली ने आखिरी सांस ली। डॉली सोही सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़ रही थीं। 

विज्ञापन


आज दोपहर में होगा अंतिम संस्कार
डॉली सोही और अमनदीप सोही दोनों बहनों के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अभिनेत्रियों की मौत से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉली के निधन की खबर साझा कर परिवार ने कहा, हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम उसकी मौत से सदमे में हैं। अंतिम संस्कार आज दोपहर को किया जाएगा।' 
विज्ञापन


Women’s Day 2024 :  इन 10 किरदारों में दिखा दमदार कलाकारों का दमखम, टॉप की हीरोइनों में इस न्यूकमर की भी एंट्री
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष बीमारी के बारे में चला था पता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री के भाई मनु सोही ने अमनदीप सोही के निधन के बाद बताया था कि उनकी बहन डॉली की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है। मगर डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल में आराम करने को कहा गया है। हालांकि आज गुरुवार, 8 मार्च को सुबह डॉली का भी निधन हो गया है। एक्ट्रेस को पिछले साल 2023 में सर्वाइकल कैंसर का पता चला था।  

इन सीरियल में कर चुकी थीं काम
डॉली सोही ने जनवरी में खुलासा किया था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से उन्हें धारावाहिक 'झनक' की शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा था। डॉली अब तक कई धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी थीं। उन्होंने 'भाभी', 'कलश', 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'खूब लड़ी मर्दानी' और 'झाँसी की रानी' जैसे शो में अपने काम से लोगों के बीच पहचान बनाई थी। 

Showtime Hotstar Review: नेपोटिज्म के दाग छुड़ाने की करण की अच्छी कोशिश, रिश्वतखोर पत्रकारों की गजब बेइज्जती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed