फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jayaram daughter Malavika married to Navaneeth at Guruvayur temple in a traditional ceremony

Malavika-Navaneeth: अभिनेत्री मालविका और नवनीत का हुआ विवाह, पिता जयराम ने नम आंखों से की बेटी की विदाई

Fri, 03 May 2024 02:54 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 03 May 2024 02:54 PM IST
सार

मशहूर मलयालम अभिनेता जयराम और पार्वती की पुत्री मालविका और अभिनेता नवनीत शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने पारंपरिक तरीके से गुरुवयूर मंदिर में सात फेरे लिए हैं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Jayaram daughter Malavika married to Navaneeth at Guruvayur temple in a traditional ceremony
मालविका-नवनीत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर मलयालम अभिनेता जयराम की पुत्री मालविका जयराम ने नवनीत गिरिश के साथ शादी रचाई है। दोनों ने पूरे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गुरुवयूर मंदिर में विवाह किया है। गौरतलब है कि साल 1992 में मालविका के मां और पिता ने इस स्थान पर ही सात फेरे लिए थे। शादी में सिर्फ खास संबंधी और कुछ विशेष मेहमान शामिल थे। विशेष मेहमानों में अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी और उनकी पत्नी राधिका शामिल थीं।

विज्ञापन


विज्ञापन

पिता का फर्ज निभाते नजर आए जयराम
सोशल मीडिया पर इस शादी की वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में परिवारजनों के साथ दूल्हा और दुल्हन नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता जयराम नम आंखों से पिता होने का फर्ज निभाते दिख रहे हैं। वह पिता द्वारा किए जाने वाले पारंपरिक रीति-रिवाजों को पूरा करते नजर आए। इस दौरान मालविका के भाई कालिदास जयराम भी वहां मौजूद थे। मालविका पारंपरिक लाल साड़ी और शादी के आभूषणों से सजी दुल्हन के अवतार में काफी जंच रही थीं। दोनों पति-पत्नी पारंपरिक रस्मों को पूरा करते हुए शादी के बंधन में बंध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी के 'श्रीकृष्ण' का ट्रांसफॉर्मेशन देखा क्या?

View this post on Instagram

A post shared by Chakki (@malavika.jayaram)


दिसंबर में की थी सगाई
मालविका और नवनीत ने दिसंबर 2023 में ही सगाई की रस्मों को पूरा कर लिया था। मालविका के पोस्ट के मुताबिक सगाई की शाम ही दोनों ने सभी रस्में पूरी कर ली थीं। इस दौरान परिवार के लोग भी मौजूद थे। मालविका ने सगाई की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं। काले रंग के सूट में नवनीत और सफेद गाउन में मालविका किसी परिकथा के पात्र नजर आ रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो नवनीत 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अभिनेता कमल हासन मुख्य किरदार में दिखेंगे।
Himachal: मुख्यमंत्री बोले: जिस फिल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो, फिल्म का फ्लॉप होना तय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed