फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jayam Ravi alleges abuse by wife Aarti denied access to children calls Keneeshaa his lifeline

Ravi Mohan: ‘अपने ही बच्चों से नहीं मिल सकता’, भावुक हुए एक्टर रवि मोहन ने टूटते रिश्ते का बताया सच

Thu, 15 May 2025 04:09 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 15 May 2025 04:09 PM IST
सार

Ravi Mohan Viral Post: साउथ के मशहूर एक्टर रवि मोहन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी आरती रवि के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने अपने टूटे रिश्ते की सच्चाई अब एक पोस्ट के जरिए बयां की है। 

विज्ञापन
Jayam Ravi alleges abuse by wife Aarti denied access to children calls Keneeshaa his lifeline
रवि मोहन और आरती रवि - फोटो : इंस्टाग्राम- @iam_ravimohan

विस्तार

‘मेरी चुप्पी को मेरा अपराध समझा गया। मैंने अपने बच्चों को नहीं छोड़ा। अपने ही बच्चों से मैं नहीं मिल सकता। अपने माता-पिता से मिलने की इजाजत नहीं है। एक पिता और बेटा होने के नाते यह सबसे दर्दनाक अनुभव है। मुझे भावनात्मक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मैं पूरी तरह से टूट चुका था जब केनिशा मेरी लाइफ में आई। वो मेरी जिदंगी है।’

विज्ञापन

साउथ एक्टर जयम रवि उर्फ रवि मोहन की यह बातें उनके टूटते रिश्ते की कहानी को बयां करती हैं। उन्होंने अपने पूर्व पत्नी आरती रवि के उन आरोपों का लंबे-चौड़े पोस्ट के जरिए जवाब दिया है। इमोशनल होकर अभिनेता ने अपनी शादीशुदा जिदंगी में आए भूचाल पर बात की है।

विज्ञापन


पूर्व पत्नी पर रवि मोहन का आरोप 

अभिनेता ने अपने पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इमोशनल और फाइनेंशियल तौर पर वो बहुत परेशान हो गए थे। रवि मोहन ने लिखा, ‘मैं सालों से एक ऐसे रिश्ते में बंधा था जो मुझे मानसिक रूप से तोड़ रहा था। हालात इतने बिगड़ गए कि मैंने अपने आत्मसम्मान को बचाने के लिए अलग होना ही बेहतर समझा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Ravi Mohan: 'आपने छोड़ दिया पर वो आज भी आपको अप्पा बुलाते हैं’, रुला देगी एक्टर की पूर्व पत्नी की भावुक पाेस्ट

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ravi Mohan (@iam_ravimohan)


 

बच्चों से दूर रहने का दर्द

रवि ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्हें अपने बच्चों से मिलने की इजाजत नहीं है और सिर्फ एक बार कोर्ट के आदेश पर पिछले क्रिसमस पर उनकी मुलाकात हो सकी थी। उन्होंने लिखा, ‘अब बच्चों के साथ बॉडीगार्ड्स लगाए जाते हैं ताकि वो उनसे संपर्क भी न कर सकें।’


अपने पोस्ट में अभिनेता ने यह भी लिखा, ‘जब मैंने अपना घर छोड़ा, तभी मैंने दिल से अपने रिश्ते को खत्म मान लिया था। मैंने इस मुद्दे पर सार्वजनिक चुप्पी तोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मैं अब अपने सम्मान और सच्चाई के लिए खड़ा होना चाहता हूं। मेरा देश की कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Sitare Zameen Par: हॉलीवुड की इस फिल्म के ट्रेलर पर भारतीयों के कमेंट्स का सैलाब, आमिर खान हैं बड़ी वजह

गर्लफ्रेंड केनिशा को बताया ‘जिंदगी’

इसी पोस्ट में रवि मोहन ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस पर भी बात की। उन्होंने लिखा, ‘जब मैं पूरी तरह से टूट चुका थे, तब केनिशा मेरे जीवन में उम्मीद की एक रोशनी बनकर आई। वो मेरे मुश्किल वक्त में किसी फायदे की वजह से नहीं बल्कि पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ मेरे साथ खड़ी रही। केनिशा मेरी शादी टूटने की वजह नहीं है। यह फैसला मैंने बहुत सोच-समझकर लिया है।’

 

Jayam Ravi alleges abuse by wife Aarti denied access to children calls Keneeshaa his lifeline
रवि मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम- @iam_ravimohan

पूर्व पत्नी आरती रवि के आरोप 

इससे पहले एक्टर से अलग हो चुकीं आरती रवि ने भी एक इमोशनल पोस्ट के जरिए उन पर कई आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि रवि मोहन आर्थिक तौर पर उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों तक की भी जिम्मेदारी से खुद को अलग कर लिया है, जबकि वह आज भी उन्हें अपना पिता मानते हैं। 
 

रवि मोहन-आरती की शादी 

रवि और आरती की शादी 2009 में हुई थी और 2024 में उन्होंने अलग होने का ऐलान किया। इस घटनाक्रम ने न सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके फैन्स को भी चौंका दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed