Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   hollywood movie champions trending in india after aamir khan sitare zameen par trailer

Sitare Zameen Par: हॉलीवुड की इस फिल्म के ट्रेलर पर भारतीयों के कमेंट्स का सैलाब, आमिर खान हैं बड़ी वजह

Thu, 15 May 2025 01:09 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 15 May 2025 01:09 PM IST
सार


Aamir Khan: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर ट्रोलिंग का शिकार हो रहा है। इसी बीच अब हॉलीवुड की एक फिल्म को लेकर भारत में खासा बज क्रिएट हो गया है। हर कोई यही जानना चाहता है कि आमिर की फिल्म को आखिर किस फिल्म की कॉपी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
hollywood movie champions trending in india after aamir khan sitare zameen par trailer
सितारे जमीन पर - फोटो : एक्स- @AKPPL_Official

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ इन दिनों सुर्खियों में है, लेकिन इसकी वजह फिल्म का इमोशनल टच नहीं, बल्कि इस पर लग रहे चोरी के आरोप हैं। जी हां, इस फिल्म की तुलना एक हॉलीवुड फिल्म से की जा रही है, जिसके बाद इस पर जबरदस बहस छिड़ गई है। अब विवाद के बीच हॉलीवुड फिल्म ‘चैंपियंस’ के ट्रेलर पर भारतीय फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। 

विज्ञापन


ट्रेलर रिलीज के बाद बढ़ा ‘चैंपियंस’ का क्रेज

'चैंपियंस' नाम की यह हॉलीवुड फिल्म दो साल पहले आई थी, लेकिन भारत में इसका ट्रेलर अब वायरल हो रहा है। इसकी वजह है ‘सितारे जमीन पर’ का हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर। दर्शकों ने जैसे ही दोनों फिल्मों की तुलना की, यूट्यूब पर चैंपियंस फिल्म के ट्रेलर पर भारतीय दर्शकों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कमेंट सेक्शन में लोग यह जानने आए थे कि क्या आमिर खान ने इस फिल्म की कहानी कॉपी की है। 

विज्ञापन



 

Trending Videos

दोनों फिल्मों की एक जैसी कहानियां?
‘सितारे जमीन पर’ और ‘चैम्पियंस’ की कहानियां वाकई में मिलती-जुलती हैं। दोनों ही फिल्मों में एक बास्केटबॉल कोच की कहानी है जिसे खास जरूरतों वाले खिलाड़ियों की टीम को ट्रेन करने की जिम्मेदारी मिलती है। हॉलीवुड के वर्जन में यह किरदार वुडी हैरेलसन ने निभाया है, जो एक कोर्ट की सजा के तहत यह काम करता है। वहीं आमिर खान की फिल्म में भी कोच दिल्ली की टीम छोड़कर स्पेशल टीम को ट्रेन करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Ram Pothineni: राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर मैत्री मेकर्स ने शेयर किया 'RAPO22' का टाइटिल, दिखाई फिल्म की झलक

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

आमिर की फिल्म की हॉलीवुड फिल्म से तुलना होने पर फैंस ने सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए हैं। कोई पूछ रहा है कि क्या यह ऑफिशियल रीमेक है, तो कोई मजाकिया अंदाज में कह रहा है, ‘सितारे जमीन पर वाले हाजिरी लगाएं।’ हालांकि कुछ दर्शकों ने यह भी बताया कि चैंपियंस भी एक रीमेक है। इस फिल्म को भी साल 2018 की एक स्पैनिश फिल्म पर बेस्ड बताया जा रहा है, जिसमें जेवियर गुटिरेज लीड रोल में थे।

 

 

कहां देख सकते हैं चैंपियंस?
बता दें कि यह फिल्म भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इस फिल्म में वुडी हैरेल्सन के साथ कैटलिन ओल्सन, अर्नी हडसन और चीच मारिन भी नजर आए हैं। हालांकि, फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली थी और यह ‘जॉन विक 4’ जैसी बड़ी फिल्मों के साथ रिलीज हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: ‘नो एंट्री 2’ में एंट्री नहीं करेंगे दिलजीत दोसांझ, इस वजह से छोड़ दी वरुण धवन की फिल्म

‘सितारे जमीन पर’ कब हो रही रिलीज?

आमिर खान की यह फिल्म 2007 की हिट फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की स्पिरिचुअल सीक्वल मानी जा रही है। इसे आरएस प्रसन्ना ने निर्देशित किया है और इसमें 10 नए कलाकारों की लॉन्चिंग की गई है। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और इसमें जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य भूमिका में होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed