फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jaya Prada web series fatima trailer released actress look in determined strong mother character

Jaya Prada: बलात्कारियों का सफाया करती दिखीं जया प्रदा, ‘फातिमा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Tue, 21 May 2024 02:42 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 21 May 2024 02:42 PM IST
सार

जया प्रदा की वेब सीरीज ‘फातिमा’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। सीरीज महिला अपराध पर आधारित है। ट्रेलर में जया प्रदा अपनी बेटी के साथ हुए अन्याय का बदला लेते हुए दिख रही हैं।

विज्ञापन
Jaya Prada web series fatima trailer released actress look in determined strong mother character
फातिमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री जया प्रदा की वेब सीरीज ‘फातिमा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि जया प्रदा एक दृढ़ संकल्पित मां की भूमिका में नजर आ रही हैं। सीरीज में वह फातिमा का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी बेटी के साथ हुए बलात्कार का बदला लेती है। सीरीज की कहानी फातिमा और उनकी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। बेटी के साथ हुए अन्याय का इंसाफ ना मिल पाने की वजह से वह गैरकानूनी रास्ता अपना लेती हैं। ‘फातिमा’ का निर्देशन संजीव राय ने किया है। सीरीज यूट्यूब पर 23 मई से प्रसारित होगी।
विज्ञापन


क्या है फातिमा की कहानी?
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि कुछ लड़के स्कूल से आती हुई एक लड़की को छेड़ते हैं। वह उसका पीछा करते हैं। एक दिन वह लड़की बदहवास हालत में आती है, जिसके बाद उसकी मां फातिमा (जया प्रदा) उसे पुलिस स्टेशन ले जाती है। समाज में हो रही बदनामी और न्याय ना मिल पाने के कारण फातिमा खुद ही गुनहगारों को सजा देने का मन बना लेती हैं। वह एक-एक करके सभी का सफाया करने लगती हैं। बता दें कि फातिमा का सामना ‘भैयाजी’ नाम के एक नेता से है। 
विज्ञापन

मसाला चाय की चुस्कियां लेती दिखीं श्रद्धा कपूर, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर की पत्नी को ही जाना पड़ा जेल
ट्रेलर में देखा जा सकता है कि फातिमा के द्वारा गुनहगारों की हत्या के बाद वह बड़ी ही चतुराई से मामले की छानबीन कर रहे इंस्पेक्टर की पत्नी को फंसा देती हैं। ट्रेलर के अंत में फातिमा सलाखों के पीछे दिख रही हैं। 

लंबे समय बाद जया प्रदा कर रही वापसी
काफी लंबे समय के बाद अभिनेत्री जया प्रदा किसी परियोजना में मुख्य किरदार के रूप में वापसी कर रही हैं। बता दें कि यह जया प्रदा के करियर की पहली वेब सीरीज होगी। उनके साथ इसमें हितेन तेजवानी भी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

क्रिकेट बॉल को पर्स बनाकर जान्हवी ने बिखेरा जलवा


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed