Puppy Dog Raped: बेजुबान के साथ बार-बार की गई दरिंदगी, इस अभिनेत्री ने किया रेस्क्यू, लगाई न्याय की गुहार
Puppy Dog Raped: मशहूर अभिनेत्री जया भट्टाचार्य ने मुंबई के नायगांव उपनगर से एक डेढ़ साल के पपी को रेस्क्यू किया है, जिसके साथ बार-बार दरिंदगी की गई। अब एक्ट्रेस पपी के लिए न्याय की गुहार लगा रही हैं।
विस्तार
न्याय के लिए गुहार लगा रहीं अभिनेत्री
अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है, जिसमे उन्हें पपी को अपनी बाहों में लिए हुए देखा जा सकता है। उन्होंने खुलासा किया कि नायगांव के तिवारी गांव इलाके में डेढ़ साल के पपी के साथ बार-बार बलात्कार किया गया। उन्होंने कहा, "हमने एफआईआर दर्ज की, पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ लिया, लेकिन बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब हम इंतजार कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि हमें इस पपी के लिए न्याय कैसे मिलेगा।"
Nagma: बार-बार शादीशुदा लोगों पर दिल हार बैठीं नगमा, फिल्मी दुनिया की रहीं टॉपर, जानें 7 अनसुने किस्से
जया ने पूछे गंभीर सवाल
उन्होंने आगे कहा, "यह केवल इस पपी के बारे में नहीं है, बल्कि उन सभी प्राणियों और यहां तक कि उन बच्चों के बारे में भी है, जो केवल कुछ महीने के हैं, जो अपना दर्द बयां नहीं कर सकते, जो अपना बचाव नहीं कर सकते। हम न्याय की मांग करते हैं और हम इसे जल्द से जल्द चाहते हैं, इससे पहले कि देश बर्बाद हो जाए।" जया ने कथित तौर पर पपी को बचाया, जो गंभीर हालत में था और सुनिश्चित किया कि उसे उचित उपचार और देखभाल मिले। जैसे ही उसका वीडियो वायरल हुआ, अभिनेत्री शिबानी दांडेकर ने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। शिबानी ने वीडियो के नीचे टिप्पणी की, "मैं उसे एक सुरक्षित प्यार भरा घर खोजने में मदद करना चाहूंगी," जिस पर जया ने जवाब दिया, "बच्चा हमारी देखभाल में है। अभी शारीरिक रूप से फिट नहीं है।"
Baby John X Review: 'पुष्पा 2' के तूफान के आगे टिक सकेगी 'बेबी जॉन'? सोशल मीडिया पर लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
सोशल मीडिया पर खोल रखा है मोर्चा
इस घटना के बाद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पपी को न्याय दिलाने के लिए मोर्चा खोल रखा है। अभिनेत्री लगातार अपने इंस्टाग्राम पर पपी के हालात के बारे में अपडेट साझा कर रही हैं। उन्होंने रेस्क्यू के भी कई वीडियो शेयर किए हैं। कई अभिनेत्रियों ने कमेंट कर अपराधी के लिए कड़ी सजा की मांग भी की है।
बेजुबानों के लिए काम करती हैं जया
जया भट्टाचार्य एक डॉग रेस्क्यू एनजीओ का हिस्सा हैं, जो स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल करती हैं और उन्हें उचित देखभाल और आश्रय देती हैं। अभिनेत्री कई टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें उनकी शानदार भूमिका के लिए पहचाना जाता है। वह 'थपकी प्यार की', 'गंगा', 'इमली', 'मधुबाला', 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप', 'हातिम', 'विरासत' सहित कई धारावाहिकों का हिस्सा रही हैं। अभिनेत्री 'देवदास', 'लज्जा', 'एक विवाह ऐसा भी' जैसी फिल्मों में भी भूमिका अदा कर चुकी हैं।