फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jaya Bachchan got angry again when she addressed by her husband name RS Chairman Jagdeep Dhankhar give reply

Jaya Bachchan: राज्यसभा में 'जया अमिताभ बच्चन' बुलाए जाने पर फिर भड़कीं जया बच्चन, सभापति ने दिया यह जवाब

Mon, 05 Aug 2024 03:21 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 05 Aug 2024 03:21 PM IST
सार

राज्यसभा में जैसे ही सभापति ने जया बच्चन का पूरा नाम लिया, अभिनेत्री सीट से उठीं और भड़की दिखीं। बता दें कि सभापति ने जया बच्चन को श्रीमती जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया था। हालांकि, जया बच्चन ने एक बार फिर इस पर आपत्ति जताते हुए पूछा, "सर, आपको अमिताभ का मतलब पता है न?"

विज्ञापन
Jaya Bachchan got angry again when she addressed by her husband name RS Chairman Jagdeep Dhankhar give reply
जया बच्चन, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने संसद में अपने नाम के साथ पति अमिताभ बच्चन का नाम जोड़ने पर सोमवार को दोबारा आपत्ति जताई। हालांकि, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जया नाराजगी जताती रहीं। 
विज्ञापन


जया बच्चन ने सभापति धनखड़ से किया यह सवाल
दरअसल, सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सभापति धनखड़ ने कहा, ‘सप्लीमेंट्री नंबर 4, श्रीमति जया अमिताभ बच्चन…’ इसके बाद जया बच्चन अपनी सीट से उठीं और उन्होंने सभापति से ही पूछा- ''सर आपको अमिताभ का मतलब पता है?'' इस पर सभापति धनखड़ ने कहा, ''माननीय सदस्यगण, जो नाम इलेक्शन सर्टिफिकेट में आता है और जो यहां जमा किया जाता है, उसके अंदर बदलाव की प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया का लाभ मैंने खुद उठाया था 1989 में। वो बदलाव की प्रक्रिया हमने हर सदस्य को बताई है।'' 
विज्ञापन


जया बच्चन और सभापति में हुई बहस
जया बच्चन ने कहा, ''नहीं सर, मुझे अपने नाम और अपने पति, दोनों पर बहुत गर्व है। मुझे अपने पति की उपलब्धियों पर भी काफी गर्व है। उनके नाम का मतलब है कि ऐसी आभा जो मिट नहीं सकती। मैं बहुत खुश हूं।'' इसके बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन को सीट पर बैठने को कहा। इस पर जया बच्चन ने कहा- चिंता मत कीजिए। यह ड्रामा नया शुरू हुआ है, जो पहले नहीं था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति ने साझा किया किस्सा
इसके बाद सभापति ने कहा, ''माननीय सदस्य गण, एक बार मैं फ्रांस गया था। वहां एक होटल में मैनेजमेंट ने मुझे बताया गया कि हर ग्लोबल आइकन के फोटो वहां हैं। मैं सीढ़ियों से ऊपर गया और मैंने देखा कि अमिताभ बच्चन की तस्वीर भी वहां थी। यह 2004 की बात है।  मैम, अमिताभ बच्चन पर पूरे देश को गर्व है।'' इसके बाद जया बच्चन फिर अपनी सीट से उठीं और मनोहर लाल खट्टर की ओर इशारा कर कहा, ''इनके नाम के आगे इनकी पत्नी का भी नाम लगा दीजिए। सर मैं इसके खिलाफ नहीं हूं, लेकिन यह गलत है।'' इसके बाद सभापति ने कहा, ''कई बार मैंने अपना परिचय डॉ. सुदेश पति के रूप में दिया है। ...मैंने आपकी भावना का हमेशा आदर किया है।'' इस पर जया ने कहा, ''सॉरी सर, पता नहीं था।''


जब हंस दिए थे सभापति
इससे पहले शुक्रवार को जया बच्चन ने सदन में खुद को 'जया अमिताभ बच्चन' कहा था। इस पर राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की प्रतिक्रिया सराहनीय रही और वह जोर से हंस पड़े। हालांकि, इससे भी पहले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जब अमिताभ बच्चन का नाम जोड़कर जया का नाम लिया तो अभिनेत्री ने नाराजगी जताई थी।
Genelia Birthday: 'हैप्पी बर्थडे बाइको', रितेश ने मजेदार वीडियो साझा कर जेनेलिया को दी जन्मदिन की बधाई




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed