फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Javed Akhtar is searching for this pakistani singer whose voice like jagjit singh offered to work together

Javed Akhtar: इस पाकिस्तानी गायक की तलाश में हैं जावेद अख्तर, गायकी के हुए दीवाने; दिया ये ऑफर

Sat, 15 Mar 2025 09:24 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 15 Mar 2025 09:24 AM IST
सार

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पाकिस्तानी गायक की तारीफ करते हुए उन्हें अपने साथ काम करने का ऑफर दिया है। इसके बाद से ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। आइए जानते हैं कौन है वो पाकिस्तानी गायक?

विज्ञापन
Javed Akhtar is searching for this pakistani singer whose voice like jagjit singh offered to work together
जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम @jaduakhtar और @moazzamali258

विस्तार

जावेद अख्तर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी गायक की आवाज सुनकर उस पर फिदा हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने ट्विटर पर उस गायक से संपर्क करने के लिए कहा ताकि वह उनके साथ काम कर सकें। इसके बाद से ही सिंगर के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। 

विज्ञापन


ट्विटर पर जावेद अख्तर ने क्या लिखा?
जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर पर लिखा,  "अभी मैंने यूट्यूब पर एक सज्जन मुअज्जम साहब को 'ये नैन डेरे डेरे' गाते हुए देखा, क्या वह मुझसे संपर्क कर सकते हैं। अगर वो हमारे लिए कुछ गाने गाते हैं तो मैं उनका आभारी रहूंगा।" जावेद अख्तर की इस पोस्ट के बाद ही फैंस ने जल्द ही गायक के वीडियो शेयर करके उनकी मदद की।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Be Happy Movie Review: अभिषेक को अभिनय से ब्रेक लेने की जरूरत, दो कदम पीछे जाकर नई छलांग की करें तैयारी


कौन हैं मोअज्जम? 
गीतकार संभवतः पाकिस्तान के गायक मोअज्जम अली खान का जिक्र कर रहे थे। वह अक्सर इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर अपने गानों के वीडियो पोस्ट करते हैं, जिनमें सबसे लेटेस्ट वीडियो हेमंत कुमार के ‘ये नयन डेरे डेरे’ का उनका गायन है। गायक की आवाज दिवंगत भारतीय गजल के दिग्गज जगजीत सिंह से मिलती जुलती है। यहां तक कि अभिनेता ऋतिक रोशन और गायिका रेखा भारद्वाज ने भी उनके वीडियो पर लाइक और कमेंट किए हैं। मोअज्जम एक अभिनेता भी हैं और उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर धारावाहिकों के क्लिप भी पोस्ट करते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Moazzam Ali khan (Official) (@moazzamali258)



यह खबर भी पढ़ें: Ila Arun Birthday: 'चोली के पीछे क्या है' गाने से मशहूर हुईं इला अरुण, एक्टिंग में भी जमाई धाक


जावेद अख्तर का वर्क फ्रंट
जावेद अख्तर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों कई असाइनमेंट में व्यस्त हैं। उन्हें हाल ही में आमिर खान के साथ उनके फिल्म फेस्टिवल ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ को लॉन्च करते हुए देखा गया था। हाल ही में वह नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘एंग्री यंग मेन’ में भी नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed