फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Javed Akhtar became fan of pakistani singer but once he Showed Mirror to Pakistan

Javed Akhtar: पाकिस्तान में बैठकर जावेद अख्तर ने सुनाई थी खरी-खोटी, आज पड़ोसी मुल्क के गायक के दीवाने हुए शायर

Sat, 15 Mar 2025 01:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 15 Mar 2025 01:45 PM IST
सार

Javed Akhtar: जावेद अख्तर पाकिस्तान के एक गायक के दीवाने हो गए हैं। लेकिन साल 2023 में जावेद ने पाकिस्तान जाकर पाकिस्तान को ही खरी-खोटी सुनाई थी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Javed Akhtar became fan of pakistani singer but once he Showed Mirror to Pakistan
जावेद अख्तर - फोटो : एक्स

विस्तार

हाल ही में जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी गायक की आवज सुनी और उसके दीवाने हो गए। अब जावेद अख्तर उनसे मिलना चाहते हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं। पाकिस्तान के ये गायक कोई और नहीं बल्कि मोअज्जम अली खान हैं। वह अपने गाने अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। आज जावेद अख्तर ने किसी पाकिस्तानी गायक की तारीफ की है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब जावेद अख्तर ने पाकिस्तान की ही सरजमीन से पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई थी। आइए इसके बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

 

जावेद अख्तर से पाकिस्तान को लेकर पूछा गया सवाल
जावेद अख्सर अपनी बेहतरीन शायरी के साथ-साथ अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। दरअसल पाकिस्तान में फरवरी 2023 में मशहूर शायर 'फैज अहमद फैज' की याद में 'फैज फेस्टिवल' नाम का एक प्रोग्राम किया गया। साल 2015 से मनाए जाने वाले इस जलसे में जावेद अखतर मेहमान बनकर पहुंचे थे। इस प्रोग्राम में जावेद अख्तर से पूछा गया कि 'जब आप पाकिस्तान से वापस जाते हैं तो क्या आप अपने लोगों को बताते हैं कि पाकिस्तान में भी अच्छे लोग रहते हैं। वो लोग हम पर बम बरसाते हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Javed Akhtar: इस पाकिस्तानी गायक की तलाश में हैं जावेद अख्तर, गायकी के हुए दीवाने; दिया ये ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन

Javed Akhtar became fan of pakistani singer but once he Showed Mirror to Pakistan
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
जावेद अख्तर ने पाकिस्तानियों को दिया था जवाब
इस सवाल के जवाब में जावेद अख्तर ने पाकिस्तान में बैठकर 26 /11 हमले के बारे में कहा था 'आइए हम एक दूसरे को दोष न दें। इससे मुद्दों का हल नहीं निकलेगा। हम पर हमला हुआ था। हम बंबई के लोग हैं। हमने देखा, वहां कैसे हमला हुआ था। वो लोग नार्वे से तो नहीं आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो बुरा नहीं मानना चाहिए।' 
विज्ञापन

भारतीयों को पाकिस्तान में नहीं मिला मौका
फरवरी 2023 में ही जावेद अख्तर का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें जावेद ने पाकिस्तान को खूब सुनाया था। उन्होंने कहा था 'भारत ने हमेशा नुसरत फतेह अली खान, मेहदी हसन और फैज अहमद फैज जैसे पाकिस्तानी कलाकारों की मेजबानी की, लेकिन पाकिस्तान में कभी लता मंगेशकर का शो नहीं हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed