Jasleen Royal: महीनों बाद कोल्डप्ले ट्रोलिंग पर बोलीं सिंगर जसलीन रॉयल, आंखों में आंसू भर कहा- मैं मर जाऊंगी
Coldplay Concert: कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान अपनी गायकी के लिए ट्रोल हुई सिंगर जसलीन रॉयल ने अब उसे लेकर अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उस दौरान उन्हें कैसा महसूस हो रहा था।
विस्तार
इस साल मुंबई में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में मशहूर गायिका जसलीन रॉयल ने अपनी परफॉर्मेंस दी थी। ‘रांझा’, ‘हीरिए’, ‘खो गए हम कहां’, और ‘संग रहियो’ जैसे हिट गानों के लिए मशहूर गायिका को उनके प्रदर्शन को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा। सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खराब और बेसुरी तक कहा। महीनों बाद अब सिंगर ने ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी बात रखी है।
View this post on Instagram
वीडियो में भावुक दिखीं जसलीन
जसलीन ने रविवार को अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘डेयर टू ड्रीम’ नामक एक नया वीडियो साझा किया, जिसमें कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के दौरान उनके शुरुआती अभिनय की झलक दिखाई गई। वीडियो में सोशल मीडिया कमेंट भी शामिल थे, जिसमें नेटिजन्स ने उनके प्रदर्शन की आलोचना की। वीडियो में वह एक टीम सदस्य से बात करती हुई भी दिखीं। उन्होंने कहा, ‘यार, कल नहीं हुआ था। कल समस्या क्या हुई थी? इन-ईयर फट क्यों रहे थे मेरे?’ यह बातचीत तकनीकी दिक्कतों के बारे में संकेत देता है।
यह खबर भी पढ़ें: Bhumi Pednekar: 'मैं अपनी उम्मीदें ज्यादा नहीं रखना चाहती', 'द रॉयल्स' को लेकर भूमि पेडनेकर का खुसाला
‘मैं मर जाऊंगी’
जबकि एक अन्य टीम के सदस्य ने उनसे कहा, ‘वह क्रिएटिव पार्ट मैं तुम्हारे ऊपर छोड़ता हूं। तकनीकी हिस्से के लिए हमें खेद है।’ इसके अलावा, जसलीन को यह कहते हुए सुना गया, एक प्वाइंट के बाद, मुझे ऐसा लगा कि घर जाने का समय आ गया है। बहुत दबाव है। मैं मर जाऊंगी। मैं कसम खाती हूं कि मैं मर जाऊंगी। मैं अभी भी प्रोसेस कर रही हूं।’
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Mithun Chakraborty: ‘आश्रम’ सीरीज के इस कलाकार ने बचपन में लिखे मिथुन चक्रवर्ती को खत, भगवान सा दर्जा दिया
घबरा गई थीं जसलीन
बाद में जसलीन ने दर्शकों से कहा, ‘मैं घबरा गई थी। यह भारी था, लेकिन मुझ पर अपना विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद। यह बहुत मायने रखता है।’ वीडियो में आगे, जसलीन ने अपनी घबराहट जताते हुए यह खुलासा किया कि वह नहीं चाहती थी कि लोग सोचें कि वह वहां होने के लायक नहीं थीं या सवाल करें कि वह कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में क्यों प्रदर्शन कर रही थीं? उन्होंने अपनी चिंता भी साझा की कि दर्शक केवल कोल्डप्ले के लिए वहां थे और उनके संगीत की सराहना नहीं की जा सकती।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.