Janhvi Kapoor: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ विंबलडन पहुंची जान्हवी कपूर, कहा- 'यहां आकर रोमांचित हूं'
Janhvi Kapoor In Wimbledon: जान्हवी कपूर विंबलडन में मैच देखने पहुंची। वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह पहली बार यहां आई हैं।
विस्तार
जान्हवी कपूर ने स्टार स्पोर्ट्स से बताया 'मैं यहां पहली बार आई हूं। यह बहुत अच्छी जगह है। जहां तक मैं जानती हूं यह पूरी दुनिया में सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट है। मैं यहां आकर रोमांचित हूं। मैंने इसके बारे में बहुत सुना है। मैंने न सिर्फ यहां के खिलाड़ियों के बारे में सुना है बल्कि स्ट्रॉबेरी और क्रीम के बारे में सुना है। मैं इन्हें खाना चाहूंगी।' यहां पहुंचकर जान्हवी ने कई पोज दिए।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जान्हवी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड को देखते ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिय पर शेयर करनी शुरू कर दीं। इस दौरान जान्हवी ने फ्रॉक जैसी ड्रेस पहनी हुई थी, जिस पर कढ़ाई थी। वहीं शिखर ने नीले रंग का सूट पहना हुआ था।
यह खबर भी पढ़ें: Ahan Shetty: 'बॉर्डर 2' की शूटिंग को लेकर उत्साहित दिखे सुनील शेट्टी के बेटे अहान, शेयर की अहम जानकारी
यह पहली बार नहीं है जब शिखर और जान्हवी एक साथ नजर आए हैं। इससे पहले भी वह कई बार एक साथ देखे गए हैं। हालांकि यूजर्स एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर अटकलें लगाने लगे हैं। हालांकि ना तो जान्हवी ने और ना ही शिखर ने अपने रिश्ते की बात कबूली है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'विंबलडन में जान्हवी और शिखर'।
Janhvi and Shiku at #Wimbledon pic.twitter.com/a5ejBasqmx
— Radha (@JanhviSupremacy) July 11, 2025
जान्हवी कपूर इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रही हैं। वह राम चरण के साथ फिल्म 'पेद्दी' की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म 27 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है। जान्हवी कपूर बॉलीवुड की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ वरुण धवन हैं। यह फिल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।