{"_id":"6635001f2b283880f80b7cc2","slug":"janhvi-kapoor-revealed-guests-stay-free-in-sridevi-sea-facing-bungalow-in-chennai-need-to-get-a-golden-ticket-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: श्रीदेवी के बंगले में मुफ्त में ठहरेंगे मेहमान! जान्हवी कपूर ने पूरी की मां की इच्छा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: श्रीदेवी के बंगले में मुफ्त में ठहरेंगे मेहमान! जान्हवी कपूर ने पूरी की मां की इच्छा
Sat, 04 May 2024 12:24 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 04 May 2024 12:24 PM IST
सार
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के बंगले में अब गोल्डन टिकट प्राप्त कर मेहमान के तौर पर ठहरा जा सकता है। अभिनेत्री के चेन्नई स्थित बंगले को होटल में परिवर्तित करने की इच्छा थी, जिसे उनकी बेटी जान्हवी एक रेंटल कंपनी की मदद से पूरा कर रही हैं।
विज्ञापन
श्रीदेवी और जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी निधन से पहले समुद्र के किनारे चेन्नई में स्थित अपने बंगले को एक होटल में बदलना चाहती थीं, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी ना हो सकी। अब अभिनेत्री की अधूरी इच्छा को एक रेंटल कंपनी और उनकी बेटी जान्हवी कपूर कर रही हैं। चेन्नई के इस बंगले को श्रीदेवी ने निर्माता बोनी कपूर से शादी के बाद खरीदा था। अब इस बंगले को मुफ्त में लोगों को ठहरने के लिए दिया जाएगा।
जान्हवी ने पुराने दिनों को किया याद
समारोह के दौरान जान्हवी कपूर ने परिवार के साथ गुजारे पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है हमने मां के कई जन्मदिन, मेरा जन्मदिन, पापा का जन्मदिन यहां पर मनाया है। हम यहां पर उतना समय नहीं बिता पाएं क्योंकि घर का नवीनीकरण करना था। मां इसे होटल में बदलना चाहती थीं।’
23वें दिन धड़ाम से गिरी 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई
विज्ञापन
श्रीदेवी के लिए घर का नवीनीकरण कराया
जान्हवी ने आगे कहा कि उनके पिता बोनी कपूर ने इस बंगले का नवीनीकरण उनकी मां श्रीदेवी के लिए करवाया। अभिनेत्री ने कहा, ‘वह हमेशा कहते थे, ‘मुझे उसके (श्रीदेवी) के लिए ये करना है।’
मुफ्त में रहने को मिलेगा श्रीदेवी का बंगला
श्रीदेवी के इस बंगले में ठहरने के लिए पैसे नहीं लिए जाएंगे। श्रीदेवी के बंगले में मेहमान के तौर पर ठहरने के लिए लोगों को आवेदन करना होगा। कुछ इनपुट्स के आधार पर उनका चयन होगा, जिसके बाद उन्हें एक गोल्डन टिकट मिलेगा। हालांकि, उस बंगले के साथ कुछ प्रतिष्ठित घर भी हैं, जिनका किराया लोगों को देना होगा। इस बारे में रेंटल कंपनी का कहना है कि बाकी प्रतिष्ठित घरों में रहने के लिए कीमत चुकानी होगी।
जान्हवी को प्रशंसकों पर है पूरा भरोसा
जान्हवी से जब बंगले और सामानों के सुरक्षा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मुझे अपने प्रशंसकों पर पूरा भरोसा है। मुझे रेंटल कंपनी पर भी पूरा भरोसा है।
दिल जीतने में असफल रही 'मैदान', लाखों में सिमटी कमाई