{"_id":"6708daa8b3f56f5c780200d1","slug":"janhvi-kapoor-admits-after-sridevi-and-rekha-means-a-lot-to-her-says-mom-and-she-were-like-soul-sisters-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: श्रीदेवी की अनुपस्थिति में 'पेद्दाम्मा' रेखा की स्वीकृति रखती है मायने, जान्हवी बोलीं- मां..","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: श्रीदेवी की अनुपस्थिति में 'पेद्दाम्मा' रेखा की स्वीकृति रखती है मायने, जान्हवी बोलीं- मां..
Fri, 11 Oct 2024 01:34 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 11 Oct 2024 01:34 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर का कहना है कि रेखा का उनकी मां श्रीदेवी के साथ बहुत मधुर रिश्ता रहा है। दोनों एक दूसरे की सोल सिस्टर की तरह हैं। दोनों अक्सर तेलुगु में बातें किया करती थीं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
विस्तार
रेखा और श्रीदेवी दोनों ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की आइकॉनिक स्टार रही हैं। दोनों ने ही देश भर में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता और प्रसिद्धि हासिल की। हाल ही में एक साक्षात्कार में, जान्हवी कपूर ने खुलासा किया कि उनकी मां श्रीदेवी और अभिनेत्री रेखा दोनों ही एक-दूसरे की सोल सिस्टर हैं। दोनों का रिश्ता बेहद खास रहा है। वह दोनों अक्सर तेलुगु में बातें किया करती थीं ताकि बच्चे उनकी बातों को ना समझें।
रेखा से लेती हैं सलाह
श्रीदेवी के निधन के बाद रेखा, जान्हवी का मार्गदर्शन कर रही हैं। इसलिए, धड़क अभिनेत्री ने स्वीकार किया कि वह अब अपने काम के संबंध में मार्गदर्शन के लिए रेखा से सलाह लेती हैं।
रेखा और श्रीदेवी की दोस्ती रही खास
रेखा भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। हाल ही में फिल्मफेयर के साथ एक इंटरव्यू में, जान्हवी कपूर ने इस बारे में जानकारी साझा की कि कैसे रेखा ने उनके जीवन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया है। जान्हवी ने अपनी मां श्रीदेवी के शोबिज में आने के सफर को याद करते हुए कहा कि वह और रेखा एक बहन की तरह रिश्ता साझा करती थीं। इस बारे में बात करते हुए जान्हवी ने कहा, "जब मां पहली बार हिंदी फिल्मों में शामिल हुईं और खुद को बहुत खोया हुआ महसूस कर रही थीं, तो पेद्दाम्मा ने उन्हें अपने संरक्षण में लिया और वे बहुत लंबे समय तक दोस्त रहीं।"
विज्ञापन
श्रीदेवी-रेखी करती थीं तेलुगु में बात
जान्हवी ने आगे कहा, "मैं लगभग 14 साल की रही होंगी, जब रेखा दोपहर के भोजन के लिए मेरे घर आई थीं और मैंने उनका स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि आपको मुझे पेद्दम्मा कहना चाहिए। तेलुगु में, इसका मतलब बड़ी अम्मा है।" आगे जान्हवी ने कहा, "अगर वे नहीं चाहती थीं कि हम बच्चे उनके अंदरूनी चुटकुले या रहस्य सुनें तो वे दोनों तेलुगु में बात किया करती थीं।"
Bhool Bhulaiyaa 3: जानिए भूल भुलैया 3 में विद्या की मंजुलिका के रूप में कैसे हुई थी एंट्री, अनीस का खुलासा