फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jahaan- The Last Gift Teaser: Rahul Shetty Film starring Tiger Shroff presented by Remo D souza released

Jahaan Teaser Out: शॉर्ट फिल्म 'जहां' का टीजर रिलीज, एक्शन का दम दिखाते नजर आए टाइगर श्रॉफ

Mon, 05 May 2025 06:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 05 May 2025 06:13 PM IST
सार

Tiger Shroff Short Film Jahaan Teaser Out: टाइगर श्रॉफ की शॉर्ट फिल्म 'जहां' का टीजर रिलीज हो गया है। इसका निर्देशन राहुल शेट्टी ने किया है।

विज्ञापन
Jahaan- The Last Gift Teaser: Rahul Shetty Film starring Tiger Shroff presented by Remo D souza released
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ फिल्म 'जहां' में नजर आएंगे। यह एक शॉर्ट फिल्म है। इसका निर्देशन राहुल शेट्टी ने किया है। वहीं, रेमो डिसूजा इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। आज 'जहां' का टीजर जारी किया गया है, जिसमें टाइगर एक्शन दिखाते नजर आए हैं।

विज्ञापन


Kesari Veer: ‘केसरी वीर’ की रिलीज डेट आगे बढ़ी, जानिए कब दिखेगी सिनेमाघरों में सुनील शेट्टी की फिल्म?

विज्ञापन

टाइगर बोले- 'समय की मांग है यह'
टाइगर श्रॉफ ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का टीजर जारी किया है। इसके साथ लिखा है, 'कभी-कभी अंत ही नई शुरुआत होती है। मेरे भाई राहुल शेट्टी द्वारा निर्देशित इतना मजबूत संदेश वाली इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह समय की मांग है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

'जैसा बोओगे, वैसा काटोगे'
फिल्म को आरडी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड आरएस स्टूडियो के तहत रेमो डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है। टीजर में टाइगर एक्शन दिखाते नजर आए हैं। टीजर में शुरुआत में आवाज आती है, 'बोला था न? जान है तो जहान है'। अंत में सुनाई देता है, 'यथा त्वम् करासि, तथा त्वम् भोगसि'। इसके बीच ऐसा दृश्य है, जो आंखें खोल देने वाला है। टाइगर पानी से भरी एक बोतल के पीछे भागते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

वेव्स समिट में हुई चयनित
हाल ही में मुंबई में आयोजित वेव्स समिट में इस शॉर्ट फिल्म को पेश किया गया। राहुल शेट्टी ने इसकी खुशी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, 'आज बेहद गर्व और आभार के साथ हम वेव्स समिट इंडिया 2025 के लिए अपना पहला आधिकारिक चयन प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें हमारी पहली फिल्म 'जहान' दुनिया के सामने पेश की जा रही है। यात्रा अभी शुरू हुई है'! अब फिल्म का टीजर आने के बाद यूजर्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rahul Shetty (@rahuldid)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed