फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Is Govinda going to return to the films director anees bazmee says many people want to work with him

Govinda: क्या गोविंदा की होने जा रही है पर्दे पर वापसी? अनीस बज्मी बोलें- कई लोग उनके साथ काम करना चाहते हैं

Fri, 26 Apr 2024 08:41 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 08:41 AM IST
सार

फिल्म निर्देशक और लेखक अनीस बज्मी ने हाल ही में, गोविंदा की वापसी को लेकर बातचीत की है। दोनों साथ में कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

विज्ञापन
Is Govinda going to return to the films director anees bazmee says many people want to work with him
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोविंदा के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए तरस गए हैं। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में दर्शकों को जमकर हंसाया है। उन्हें फिल्मों से दूर हुए पांच साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। लोग उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वह आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला राजा' में दिखाई दिए थे। अब इसी बीच फिल्म निर्देशक और लेखक अनीस बज्मी ने गोविंदा की वापसी को लेकर बातचीत की है।

विज्ञापन


LSD 2-दो और दो प्यार का खेल खत्म, जानें अन्य फिल्मों का हाल
विज्ञापन


कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं अनीस और गोविंदा
अनीस बज्मी अभिनेता गोविंदा की कई फिल्मों की कहानियां लिख चुके हैं। इनमें 'राजा बाबू', 'आंखें', 'दीवाना मस्ताना' और  'शोला और शबनम' शामिल है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अनीस बज्मी ने गोविंदा की कॉमिक टाइमिंग की खूब तारीफ की है। अनीस ने गोविंदा के बारे में अपनी राय रखते हुए उन्हें एक महान अभिनेता भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं निधि माहवन? बोल्ड सीन से रातोंरात छाईं

कई लोग करना चाहते हैं गोविंदा के साथ काम
गोविंदा की फिल्मों में वापसी के सवाल पर अनीस बज्मी ने कहा कि केवल मैं ही वह शख्स नहीं हूं, जो गोविंदा के साथ काम करना चाहता है। कई लोग हैं, जो उनके साथ काम करने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिन उन्हें साथ काम करने का मौका मिलेगा और उन्हें लगेगा कि उस फिल्म में गोविंदा को खास भूमिका निभानी चाहिए तो वह उनसे संपर्क करेंगे। अनीस ने आगे कहा कि वह दोनों काफी लंबे वक्त से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्हें मालूम है कि गोविंदा के लिए क्या कुछ अच्छी कहानी लिखी गई है और अगर वह उसमें काम करेंगे तो यह बहुत अच्छा होगा।

Salman Khan Firing: गोलीबारी केस में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल से एनआईए ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed