फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Iranian pop singer Mehdi Yarrahi Flogged 74 Times For Hijab Removal Song says ready to pay

Mehdi Yarrahi: आजादी की मांग करने पर सिंगर को मिली 74 कोड़े मारने की सजा, गायक ने कहा- कीमत चुकाने को तैयार

Thu, 06 Mar 2025 09:52 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 06 Mar 2025 09:52 AM IST
सार

Mehdi Yarrahi: ईरान के पॉप संगीतकार और गायक मेहदी यराही को महिलाओं की स्वतंत्रता और उनके हिजाब हटाने का आग्रह करने वाले गीत की वजह से जेल और 74 कोड़े मारने की सुजा सुनाई गई थी। सजा पूरी होने के बाद सिंगर ने प्रतिक्रिया दी है कि वह स्वतंत्रता की कीमत चुकाने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Iranian pop singer Mehdi Yarrahi Flogged 74 Times For Hijab Removal Song says ready to pay
ईरानी सिंगर मेहदी याराही - फोटो : इंस्टाग्राम @mehdiyarrahi

विस्तार

ईरान के प्रमुख पॉप संगीतकार और गायक मेहदी यराही के महिलाओं की स्वतंत्रता और उनके हिजाब हटाने का आग्रह करने वाले गीत के लिए जेल और 74 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई थी। अब रिवॉल्यूशनरी कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के अंतिम भाग यानी 74 कोड़े मारने की सजा पूरी हुई। यह जानकारी उनके वकील ने ट्विटर पर दी। गायक ने बुधवार को कहा कि वह अधिकारियों द्वारा 74 बार कोड़े मारे जाने के बाद स्वतंत्रता की कीमत चुकाने को तैयार हैं।

विज्ञापन


अपनी पोस्ट में सिंगर ने क्या कहा?
सजा मिलने के बाद सिंगर ने अपनी राय सोशल मीडिया पर रखी। उन्होंने अपनी एक पोस्ट में कहा "जो व्यक्ति स्वतंत्रता के लिए कीमत चुकाने को तैयार नहीं है, वह स्वतंत्रता के योग्य नहीं है।"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Makarand Deshpande: बॉलीवुड के किंग खान के साथ सर्कस में काम करने वाला यह एक्टर, कभी नहीं बना पाया लीड हीरो
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, अगस्त 2023 में सिंगर याराही को गिरफ्तार किया गया था, क्योंकि उन्होंने इस्लामी गणराज्य में सार्वजनिक रूप से पहने जाने वाले परिधान को हटाने के महिलाओं के अधिकार के लिए आवाज उठाई थी। अधिकारियों ने उनके गाने को अवैध बताया था। उनके इस गीत का नाम ‘रूसारिटो’ था, जिसका मतलब फारसी में ‘आपका हेडस्कार्फ’ होता है। 


यह खबर भी पढ़ें: Ankit Tiwari Birthday: भजन गाने वाले लड़का कैसे बना सिंगर-कंपोजर, जानिए अंकित तिवारी की करियर जर्नी


सिंगर की सजा पर क्या बोले लोग?
अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती, जिन्हें विरोध आंदोलन के दौरान बिना हेडस्कार्फ के पोज देने के बाद गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने  कोड़े मारने के जवाब में इंस्टाग्राम पर कहा: "पिछड़ेपन पर शर्म आती है, यातना पर शर्म आती है, हिंसा पर शर्म आती है, मानव-विरोधी कानूनों पर शर्म आती है और हमारी लाचारी पर शर्म और अपमान है।" नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी ने जेल की सजा से अस्थायी रिहाई पर एक बयान में कहा कि कोड़े मारना ईरान में महिलाओं के लिए याराही के समर्थन का प्रतिशोध था।” ईरान के शरिया कानून में कोड़े मारने की सजा का प्रावधान है, जो अक्सर न्यायाधीशों द्वारा दी जाती है, हालांकि यह हमेशा लागू नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed