IPL 2025: आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली चौथी बॉलीवुड सेलिब्रिटी बनेंगी प्रीति जिंटा? पंजाब किंग्स के पास बड़ा मौका
Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के पास आज आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में बड़ा मौका है। आरसीबी के खिलाफ मैच जीतकर प्रीति जिंटा अपना नाम बॉलीवुड की उन हस्तियों में दर्ज करा सकती हैं जो आईपीएल की ट्रॉफी को जीत चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2025 का फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स के लिए ये मौका ऐतिहासिक है, क्योंकि अगर टीम आरसीबी को हरा देती तो एक्ट्रेस आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली चौथी बॉलीवुड सेलिब्रिटी बन जाएंगी।
प्रीति जिंटा की टीम का आईपीएल सफर
प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि, इस बार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रीति जिंटा ने टीम को दिया मैसेज
फाइनल से पहले प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के खिलाड़ियों के लिए इंस्पायरिंग संदेश शेयर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से ध्यान केंद्रित करने, कोच रिकी पोंटिंग की सलाह मानने और टीम के रूप में खेलने की अपील की।
उन्होंने लिखा, ‘पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों से मेरा संदेश है- बाहरी बातों पर ध्यान न दें, खेल पर फोकस करें, रिकी की बात सुनें, टीम के रूप में खेलें और मैदान पर खूब मस्ती करें, इस बार हमारे लिए ट्रॉफी जीतें।’
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का चुनौतीपूर्ण सफर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए तैयार है। टीम के कप्तान रजत पाटीदार हैं लेकिन पूरी तरह जीतकर विराट कोहली को ट्रॉफी जीतक डेडिकेट करना चाहती है। RCB ने अब तक तीन बार फाइनल में जगह बनाई है, लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई है। इस बार टीम की नजरें पहली बार ट्रॉफी जीतने पर हैं।
शिल्पा-शाहरुख जीत चुके ट्रॉफी
इससे पहले आईपीएल की ट्रॉफी जीतने वालीं बॉलीवुड की सबसे पहली सेलिब्रिटी रही थीं शिल्पा शेट्टी, जो उस वक्त टीम राजस्थान रॉयल्स की मालकिन हुआ करती थीं। साल 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में ही शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की थी। हालांकि अब शिल्पा राजस्थान रॉयल्स की मालकिन नहीं हैं। 2015 में सट्टेबाजी मामले के कारण शिल्पा ने इस टीम से अपनी हिस्सेदारी छोड़ दी थी।
इसके बाद शाहरुख खान और जूही चावला को भी उनकी कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन बार आईपीएल की ट्रॉफी जिताने का सौभाग्य दिलाया। इन दोनों ही सह-मालिकों ने साल 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल खिताब हासिल किया।