Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   International Yoga Day 2025: Dharmendra reflected on the significance of yoga says This is our civilization

Dharmendra: 'यह हमारी सभ्यता-संस्कृति है', अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बोले धर्मेंद्र, पीएम मोदी को दिया श्रेय

Sat, 21 Jun 2025 12:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Jun 2025 12:40 PM IST
सार

Dharmendra on International Yoga Day: आज शनिवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने योग के महत्व पर बात की है।

विज्ञापन
International Yoga Day 2025: Dharmendra reflected on the significance of yoga says This is our civilization
धर्मेंद्र - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता धर्मेंद्र ने आज 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेहत के लिए इसके महत्व पर बात की है। उन्होंने दुनियाभर में इसके प्रचार-प्रसार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्रेडिट दिया है। दिग्गज अभिनेता का कहना है कि योग कई बीमारियों का इलाज है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने इसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति का हिस्सा बताया।

विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी और बाबा रामदेव को दिया क्रेडिट
अभिनेता धर्मेंद्र ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के महत्व, भारतीय सभ्यता में इसकी गहरी जड़ों पर बात की। साथ ही जिंदगी पर इसके सकारात्मक असर पर भी चर्चा की। एक्टर ने योग की परंपरा पर बात करते हुए कहा कि यह व्यक्तिगत और वैश्विक कल्याण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। धर्मेंद्र ने दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को श्रेय दिया। साथ ही योग गुरु बाबा रामदेव को भी क्रेडिट दिया, जिन्होंने वैश्विक स्तर पर योग को लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'यह हमारी संस्कृति है, जो सदियों से चली आ रही है'
दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने कहा, 'मुझे लगता है कि पीएम मोदी जी ने इसकी शुरुआत की और उनसे पहले बाबा रामदेव जी ने भी इस मूवमेंट की शुरुआत की। दूसरे देशों के कई लोग इसका पेटेंट कराना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह हमारी सभ्यता है, हमारी संस्कृति है, जो सदियों से चली आ रही है। यह जरूरी भी है'। अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक शक्तिशाली उपाय है। 

Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा-मलाइका समेत कई सेलेब्स ने किया योग, हिना खान ने दिया यह खास संदेश

विज्ञापन

खुद को बुजुर्ग कहने वालों से कहा, 'अभी तो मैं जवान हूं'
धर्मेंद्र ने कहा 'योग कई बीमारियों को ठीक कर सकता है। अगर आपको सांस लेने में समस्या है, तो याद रखें कि स्वास्थ्य ही धन है'। उन्होंने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में योग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। धर्मेंद्र ने जिंदगी और काम के प्रति अपने उत्साह पर भी चर्चा की। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'बहुत से लोग मुझे बूढ़ा कहते हैं, लेकिन मैं अभी भी जवान हूं'। उन्होंने कहा कि फिटनेस और सेहत से उनका जुड़ाव हमेशा रहा है। एक्टर ने कहा, 'कई लोग मुझे बूढ़ा कहते हैं, लेकिन मैं अभी भी जवान हूं'। धर्मेंद्र के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed