फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Inspector Zende poster out Netflix announces new crime caper starring Manoj Bajpayee and Jim Sarbh

Inspector Zende: ओटीटी पर आएगी मनोज बाजपेयी की 'इंस्पेक्टर जेंडे', आदिपुरुष फेम ओम राउत का दो साल बाद कमबैक

Thu, 07 Aug 2025 07:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 07 Aug 2025 07:04 PM IST
सार

Inspector Zende Poster Out: खबरों के मुताबिक इस फिल्म की कहानी 70-80 के दशक की मुंबई की कहानी हो सकती है। पोस्टर में दिख रहे फिल्म के टाइटल के नीचे लिखा है 'क्या इंस्पेक्टर स्विमसूट किलर को पकड़ पाएंगे?'

विज्ञापन
Inspector Zende poster out Netflix announces new crime caper starring Manoj Bajpayee and Jim Sarbh
मनोज बाजपेयी, जिम सर्भ - फोटो : एक्स

विस्तार

मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी मशहूर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 3' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच गुरुवार को उनकी एक नई फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ जिम सर्भ अहम किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस फिल्म से डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ओम राउत दो साल बाद वापसी करेंगे। पिछली फिल्म 'आदिपुरुष' के फ्लाॅप होने के बाद वो बीते दो साल से किसी और फिल्म का हिस्सा नहीं रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


नेटफ्लिक्स ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
नेटफ्लिक्स ने गुरुवार को नई फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है 'चोर-पुलिस का खेल अब शुरू होगा। इंस्पेक्टर जेंडे ड्यूटी पर आ रहे हैं। इंस्पेक्टर जेंडे में मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ हैं। यह 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।' फिल्म का पोस्टर अखबार की तरह है। इसमें मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ का फोटो बना है।

यह खबर भी पढ़ें: Kingdom: 'मद्रास कैफे' से लेकर 'विश्वरूपम' तक, इन फिल्मों को तमिल समूहों के विरोध का सामना करना पड़ा

Inspector Zende poster out Netflix announces new crime caper starring Manoj Bajpayee and Jim Sarbh
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
फिल्म की कहानी और किरदार
खबरों के मुताबिक इस फिल्म की कहानी 70-80 के दशक की मुंबई की कहानी हो सकती है। पोस्टर में दिख रहे फिल्म के टाइटल के नीचे लिखा है 'क्या इंस्पेक्टर स्विमसूट किलर को पकड़ पाएंगे?' पोस्ट देखकर लगता है कि फिल्म की कहानी स्विमसूट किलर पर आधारित होगी। यह अपराधी तिहाड़ जेल से भाग गया था। इंस्पेक्टर जेंडे एक पुलिस अधिकारी थे, जो उसे पकड़ना चाहते थे।

'इंस्पेक्टर जेंडे' के बारे में
खबरों की मानें तो फिल्म में मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर का रोल निभाएंगे तो वहीं जिम सर्भ 'स्विमसूट किलर' का किरदार करेंगे। इसमें भालचंद्र कदम, सचिन खेडेकर, गिरिजा ओक और हरीश दुधाड़े जैसे कलाकार भी साथ होंगे। फिल्म के निर्माता ओम राउत हैं। यह फिल्म 5 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed