फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Influencer Ranveer Allahbadia Lost Two Million Followers In Social Media Platform

Ranveer Allahbadia: क्या रणवीर इलाहाबादिया के सोशल मीडिया पर 20 लाख फॉलोअर्स हुए कम? कितना सच है ये दावा?

Tue, 11 Feb 2025 06:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 11 Feb 2025 06:54 PM IST
सार

इन दिनों यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी का मामला चर्चा में बना हुआ है। इसके बाद उन पर पुलिस में शिकायत भी दर्ज की है। इस विवाद का असर रणवीर की सोशल मीडिया फॉलोइंग पर भी हुआ। लोग इस यूट्यूबर, इंफ्लुएंसर को अनफाॅलो कर रहे हैं।

विज्ञापन
Influencer Ranveer Allahbadia Lost Two Million Followers In Social Media Platform
रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब से यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी चर्चा में आई, तभी से उनके फॉलोअर्स अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम हो रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूट्यूब पर ही रणवीर के 20 लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं। कितनी सच्चाई है, इस दावे में जानिए।

विज्ञापन

यूट्यूब पर कम हुए इतने सब्सक्राइबर 

रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब चैनल की बात करें तो इस घटना के बाद उनके लगभग 40 हजार सब्सक्राइबर कम हुए। लेकिन 20 लाख फॉलोअर्स कम होने वाली बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। इस यूट्यूब चैनल पर ही रणवीर अलग-अलग फील्ड के नामी लोगों को बुलाते हैं और उनके साथ पॉडकास्ट करते हैं। 

विज्ञापन

दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घट गए फॉलोअर्स 

जहां रणवीर इलाहाबादिया के यूट्यूब चैनल पर कुछ सब्सक्राइबर कम हुए हैं, वहीं इंस्टाग्राम, फैसबुक पर भी कुछ फाॅलोअर्स कम हुए हैं। जैसे इंस्टाग्राम पर रणवीर के दो पेज हैं, एक बीयर बाइसेप्स नाम से और दूसरा उनके अपने नाम से। बीयर बाइसेप्स इंस्टाग्राम पेज पर लगभग 4 हजार लोगों ने उन्हें अनफॉलो किया है। वहीं रणवीर के पर्सनल पेज पर लगभग 12 हजार लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। वहीं फैसबुक पर भी लगभग 1 हजार लोगों ने रणवीर को अनफॉलो किया है। लेकिन ट्वीटर पर रणवीर के फॉलोअर्स बढ़ गए हैं, लगभग 1500 लोगों ने उन्हें ट्वीटर पर फाॅलो करना शुरू कर दिया है। इस तरह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर रणवीर इलाहाबादिया ने कुल 55-60 हजार फॉलोअर्स ही खोए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला 
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना 'इंडियाज गॉट लेंटेट' नाम का एक शो चलाते हैं। इस शो में अलग-अलग फील्ड के जज बुलाए जाते हैं, वो प्रतियोगियों को जज करते हैं। उन पर टिप्पणी पर भी करते हैं। हाल ही में समय रैना के इस शो पर बतौर जज आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक विवादित और अश्लील टिप्पणी की। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बातें होने लगी। साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज हो चुकी है। कई शहरों में इनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया के घर पर मुंबई पुलिस की एक टीम भी पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed