फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indias Got Latent Row: Police records Apoorva Mukhija statements in connection with controversial comments

India's Got Latent Row: अपूर्वा मखीजा के बयान दर्ज, खार पुलिस स्टेशन पहुंची थीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

Wed, 12 Feb 2025 04:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Feb 2025 04:09 PM IST
सार

India's Got Latent Row: शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुंबई पुलिस ने आज बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के बयान दर्ज हुए हैं। वे खार पुलिस थाने पहुंची थीं।

विज्ञापन
Indias Got Latent Row: Police records Apoorva Mukhija statements in connection with controversial comments
Apoorva Mukhija - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुंबई पुलिस ने आज बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा के बयान दर्ज हुए हैं। वे खार पुलिस थाने पहुंची थीं। उनके अलावा रणवीर इलाहाबादिया और चार अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

रणवीर का बयान नहीं हुआ दर्ज
खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के मुताबिक आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अपूर्वा मुखीजा और रणवीर इलाहाबादिया के मैनेजर सहित चार लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। हालांकि, इलाहाबादिया का बयान दर्ज नहीं किया गया है। अपूर्वा मखीजा भी इस रियलिटी शो का हिस्सा थीं।

Ranveer Allahbadia Controversy: 'मैंने विरोध किया था तो मुझे ट्रोल किया गया', अभद्र टिप्पणी पर बोले अशोक पंडित

विज्ञापन
विज्ञापन

'एफआईआर दर्ज नहीं होने पर करेंगे अदालत का रुख'
महाराष्ट्र साइबर विभाग ने मंगलवार को शो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। महाराष्ट्र भाजपा के उत्तर भारतीय मोर्चा के पदाधिकारी नीलोत्पल मृणाल पांडे ने विवाद सामने आने के बाद सोमवार को रणवीर इलाहाबादिया और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बुधवार को संवाददाताओं से कहा कि यदि पुलिस ने इलाहाबादिया और शो के अन्य प्रतिभागियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

Elvish Yadav: रणवीर इलाहाबादिया के बाद चुम पर किए कमेंट को लेकर विवादों में एल्विश यादव, बोले- 'लोग मूर्ख हैं'

विज्ञापन

परिवार पर की अभद्र टिप्पणी
नीलोत्पल मृणाल पांडे ने दावा किया कि रियलिटी शो में दिव्यांगों के बारे में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि वे खुद भी दिव्यांग हैं और इस मामले में शो में हिस्सा लेने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।  'इंडियाज गॉट लैटेंट' का शो कॉमेडियन समय रैना चलाते हैं। उनके शो में हाल ही में लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया पहुंचे। उन्होंने परिवार को लेकर बेहद अभद्र टिप्पणी की, जिसके खिलाफ रणवीर, समय रैना सहित कई के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई।



Ranveer Allahbadia Controversy: तुम खुद ही वैसी ही हो…, रणवीर के समर्थन में आईं पूनम पांडे; जमकर हुईं ट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed