India's Got Latent: महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को दूसरी बार किया तलब, इस तारीख को दर्ज कराने होंगे बयान
India's Got Latent: महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को दूसरा समन भेजा है। समय को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो के सिलसिले में बयान दर्ज कराने होंगे।
विस्तार
कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के सिलसिले में आज सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल ने दूसरा समन भेजा है। साइबर सेल ने समय को इस शो के सिलसिले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए दूसरी बार तलब किया है। उन्हें 19 मार्च को बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Vishwak Sen: तेलुगु इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता विश्वक सेन के घर में हुई चोरी, लाखों का सामान हुआ पार
आज दर्ज होने थे बयान
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'समय रैना को 'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो में आपत्तिजनक टिप्पणी और अश्लील कंटेंट के सिलसिले में आज सोमवार 17 मार्च को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन समय महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुए। अब साइबर सेल ने कॉमेडियन को दूसरा समन जारी किया है'।
Mumbai | Maharashtra Cyber Cell has served a second summon to comedian and YouTuber Samay Raina to appear before it on 19th March to record his statement in connection with India's Got Latent show. He was summoned today to record his statement, but he did not appear before…
— ANI (@ANI) March 17, 2025
रणवीर अल्लाहबादिया ने की थी अभद्र टिप्पणी
समय रैना के शो में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया पहुंचे थे। उन्होंने शो में माता-पिता व परिवार को लेकर बेहद अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इस पर जमकर हंगामा हुआ। रणवीर की खूब आलोचना हुई। इसके अलावा रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अपूर्वा मुखीजा सहित कई लोगों के खिलाफ शिकायद दर्ज हुई।
यह खबर भी पढ़ें:
Lucifer Re-Release: L2 से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होगा लूसिफर का भाग एक, मोहनलाल-पृथ्वीराज के फैंस उत्साहित
वीडियो कॉल पर बयान देने का किया था अनुरोध
इस शो के सिलसिले में समय रैना को पहले बुलाया गया था, मगर विदेश में होने के चलते वे नहीं पेश हुए। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया था। मगर, साइबर सेल ने उनका यह अनुरोध खारिज कर दिया और व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया।